Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

तिहाड़ में पत्नी सुनीता से फेस-टू-फेस नहीं मिल पा रहे अरविंद केजरीवाल, सांसद संजय सिंह ने किया दावा

संजय सिंह ने कहा कि पंजाब के सीएम भगवंत मान और मेरी मुलाकात होनी थी, लेकिन अचानक एक मेल के जरिए इसे कैंसिल कर दिया जाता है. इसके लिए सुरक्षा कारणों का हवाला दिया जाता है.

Sunita Kejriwal

फोटो-सोशल मीडिया

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने तिहाड़ जेल प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल से फेस टू फेस मीटिंग नहीं कराई जा रही है. दोनों की मुलाकात के वक्त बीच में लोहे के सीखचे होते हैं. जबकि अन्य खूंखार अपराधियों की मुलाकात तो बैरक में कराई जाती है.

संजय सिंह ने कहा कि पंजाब के सीएम भगवंत मान और मेरी मुलाकात होनी थी, लेकिन अचानक एक मेल के जरिए इसे कैंसिल कर दिया जाता है. इसके लिए सुरक्षा कारणों का हवाला दिया जाता है. जबकि हम लोगों को मिलने के लिए 4152 नंबर टोकन जारी किया गया था. मैं दिल्ली का सांसद हूं लेकिन मुझे मिलने की इजाजत नहीं दी जा रही है.

जेल में मुलाकात का है यह नियम

संजय सिंह यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि इसी जेल में सुब्रत राय और चंद्रा बदर्स को बैठक करने की इजाजत थी. वे जिससे चाहते थे उससे मिल सकते थे. इसके अलावा कागजात पर भी साइन कर सकते थे. सुब्रत राय को तो इंटरनेट और फोन काॅल तक की सुविधा दी गई थी. उन्होंने बताया कि जेल नियम 602 और 605 कहता है कि किसी की मुलाकात आमने-सामने करवाई जा सकती है.

तिहाड़ की जेल नंबर 2 में बंद हैं केजरीवाल

बता दें कि सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल और उनके पूर्व निजी सचिव विभव कुमार ने 9 अप्रैल को तिहाड़ में दिल्ली सीएम से मुलाकात की थी. हालांकि अब तक वे परिवार के अन्य सदस्यों से फोन पर बात करते रहे हैं. जेल प्रशासन ने उन्हें आधे घंटे तक मुलाकात की अनुमति दी थी. गौरतलब है कि ईडी ने सीएम केजरीवाल को मनी लाॅन्ड्रिंग से जुड़े मामले में 21 मार्च को अरेस्ट किया था. वे इस समय तिहाड़ की जेल नंबर 2 में बंद हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital