देश

इलेक्टोरल बॉन्ड में घोटाले का आरोप लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर, SIT जांच की मांग

चुनावी बॉन्ड योजना को लेकर चल रहा विवाद अभी थमता हुआ नहीं दिख रहा है. इलेक्टोरल बॉन्ड में घोटाले का आरोप लगाते हुए एनजीओ कॉमन कॉज ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर पूरे मामले की एसआईटी जांच की मांग की है.

याचिका में कही गई ये बात

एनजीओ कॉमन कॉज की ओर से सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में कहा गया है कि कॉर्पोरेट कंपनियों ने केन्द्र सरकार की जांच एजेंसियों ( CBI ,ED, इंकम टैक्स) की जांच से बचने और सरकारी ठेके या लाइसेंस हासिल करने के लिए चन्दा दिया है. यही नहीं, कई मामलों में तो चन्दा मिलने के बाद केंद्र और राज्य सरकार ने उस कंपनी को फायदा पहुंचाने के मकसद से अपनी नीतियों में बदलाव किया है. कुछ घाटे में चल रही और शैल कंपनियों ने बांड के जरिये बड़ा चन्दा दिया है. साफ है कि इन शैलकंपनियों का इस्तेमाल ब्लैक मनी को बांड के जरिये वैध बनाने में किया गया है. वकील प्रशांत भूषण के माध्यम से सुप्रीम कोर्ट में यह याचिका दायर की गई है.

एसआईटी के द्वारा स्वतंत्र कमेटी बनाकर जांच की मांग

प्रशांत भूषण ने कहा कि चुनावी बॉन्ड को पूरी तरह से घूसखोरी है. इसके साथ ही हमारे प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट के तहत इसमें कौन-कौम से लोग शामिल है इसकी जांच होनी चाहिए. कुछ लोग कंपनी, कुछ पार्टी और कुछ लोग सरकार में शामिल थे. उन्होंने कहा कि इसमें ईडी और आयकर विभाग के अधिकारी भी शामिल है. वहीं उन्होंने मांग की है कि बाकी जांच एक एसआईटी के द्वारा स्वतंत्र कमेटी बनाकर किया जाना चाहिए.

इसे भी पढ़ें: कन्नौज से चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव! अटकलों के बीच 48 घंटे में ही सपा ने बदला प्रत्याशी, तेज प्रताप यादव को दिया था टिकट

बतादें कि सुप्रीम कोर्ट ने इलेक्टोरल बॉन्ड को असंवैधानिक करार देते हुए इसे रद्द कर दिया था. कोर्ट ने पिछले 5 सालों के चंदे का हिसाब भी मांगा था. सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा था कि काले धन पर रोक लगाने के लिए सूचना के अधिकार का उल्लंघन सही नही है. कोर्ट में दाखिल याचिका में चुनावी बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक दलों को उनके गठन के तीन साल के भीतर चंदा देने वाली कंपनियों द्वारा कंपनी अधिनियम, 2013 की धारा 182(1) के कथित उल्लंघन की जांच करने के निर्देश देने की भी मांग की गई है. वहीं याचिका में ऐसी कंपनियों पर अधिनियम की धारा 182(4) के तहत जुर्माना लगाने की भी बात कही गई है.

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

अमित शाह से मिले सूर्यकुमार यादव, परिवार के साथ पहुंचे गृह मंत्री के आवास, पोस्ट शेयर कर लिखी दिल की बात

Suryakumar Yadav Meet Amit Shah: सूर्यकुमार यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि…

5 minutes ago

यूक्रेन को सुरक्षा गारंटी, रूस पर प्रतिबंधों का दबाव… युद्ध खत्म कराने में जुटा अमेरिका

Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म कराने के लिए अमेरिका ने कूटनीतिक प्रयास तेज कर…

18 minutes ago

Aaj Ka Panchang 10 November 2026: गोवर्धन पूजा आज, जानें पूजन का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang: आज 10 नवंबर 2026 को गोवर्धन पूजा और अन्नकूट का त्योहार मनाया…

1 hour ago

फिल्मी सितारों की दिवाली: कहीं रोशनी, कहीं रौनक, कहीं परिवार के साथ खुशियों का जश्न

Bollywood Celebrities Diwali: बॉलीवुड सितारों की दिवाली में परिवार, परंपरा, पूजा और ग्लैमर का खूबसूरत…

9 hours ago

ममता बनर्जी को दिल्ली पुलिस का नोटिस, 2013 के संसद मार्ग मामले में गवाह के तौर पर मांगा बयान; बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Mamata Banerjee Parliament Street Case: दिल्ली पुलिस ने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी…

10 hours ago