Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

कन्नौज से चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव! अटकलों के बीच 48 घंटे में ही सपा ने बदला प्रत्याशी, तेज प्रताप यादव को दिया था टिकट

कन्नौज सीट पर तेज प्रताप यादव को सपा ने उतारा था. तेज प्रताप यादव आज यानी कि 25 अप्रैल को नामांकन भी दाखिल करने वाले थे, लेकिन उससे पहले ही सपा ने उनकी उम्मीदवारी को रद्द कर दिया.

Akhilesh Yadav

सपा प्रमुख अखिलेश यादव.

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी लगातार अपने उम्मीदवारों के नामों में फेरबदल कर रही है. इसी कड़ी में अब कन्नौज सीट से सपा ने तेज प्रताप यादव को हटा दिया है. बताया जा रहा है कि इस सीट से अखिलेश यादव चुनाव लड़ेंगे. हालांकि जब अखिलेश यादव से इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि जब नामांकन होगा तो खुद पता चल जाएगा कि कौन लड़ेगा.

तेज प्रताप को दिया था टिकट

बता दें कि कन्नौज सीट पर तेज प्रताप यादव को सपा ने उतारा था. तेज प्रताप यादव 25 अप्रैल को नामांकन भी दाखिल करने वाले थे, लेकिन उससे पहले ही सपा ने उनकी उम्मीदवारी को रद्द कर दिया. अब कन्नौज सीट से सपा मुखिया अखिलेश यादव चुनाव लड़ेंगे. तेज प्रताप यादव अखिलेश यादव के भतीजे और लालू प्रसाद यादव के दामाद हैं.

अखिलेश यादव ने दिया बयान

बता दें कि इससे पहले अखिलेश यादव से कन्नौज सीट से चुनाव लड़ने का जब सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा था कि ‘देखिए, जब नामांकन होगा तो आपको खुद पता लग जाएगा और हो सकता है कि नामांकन से पहले ही आपको जानकारी मिल जाए.”

कन्नौज से सांसद रह चुके हैं अखिलेश यादव

गौरतलब है कि अखिलेश यादव के कन्नौज लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की अटकलों के बीच सपा ने पिछले सोमवार को मैनपुरी से पूर्व सांसद तेज प्रताप सिंह यादव को इसी सीट से उम्मीदवार बनाया था. तेज प्रताप यादव वर्ष 2014 से 2019 तक मैनपुरी से सांसद रह चुके हैं. अखिलेश यादव साल 2000 में कन्नौज सीट पर हुए उपचुनाव में पहली बार सांसद चुने गये थे. उसके बाद वह 2004 और 2009 में भी इसी सीट से सांसद रहे. उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के बाद लोकसभा से इस्तीफा देने के चलते 2012 में कन्नौज सीट पर हुए उपचुनाव में अखिलेश की पत्नी डिंपल निर्विरोध चुनी गयी थीं.

यह भी पढ़ें- ‘अमीरों के निधन के बाद आधी संपत्ति जनता को देनी चाहिए’, विरासत टैक्स को लेकर कांग्रेस नेता Sam Pitroda के बयान पर विवाद

वर्ष 2014 के आम चुनाव में भी डिंपल ने इसी सीट से जीत दर्ज की थी, हालांकि साल 2019 के चुनाव में वह भाजपा के सुब्रत पाठक से पराजित हो गयी थीं.कन्नौज में लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के तहत आगामी 13 मई को मतदान होगा. इस सीट के लिये नामांकन बृहस्पतिवार 25 अप्रैल को शुरू होंगे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital