देश

Unnao Rape Case: कुलदीप सिंह सेंगर की सजा को निलंबित करने की मांग वाली याचिका खारिज, कोर्ट ने दिया ये तर्क

Unnao Rape Case: हाईकोर्ट ने उन्नाव बलात्कार पीड़िता के पिता की हिरासत में मौत मामले में भाजपा के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को मिली सजा को निलंबित करने से इनकार कर दिया. न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा ने कहा कि कुल मिली 10 साल की सजा में से सेंगर छह साल की सजा जेल में बिता चुका है, फिर भी उसकी सजा निलंबित नहीं की जा सकती है.

सजा निलंबन की याचिका खारिज

न्यायमूर्ति ने कहा कि जब अपराध की गंभीरता, अपराध की प्रकृति, दोषी के आपराधिक इतिहास और न्यायपालिका पर जनता के विश्वास पर पड़ने वाले प्रभाव जैसे कारकों पर विचार किया जाए, तो सेंगर सजा के निलंबन का हकदार नहीं है. उन्होंने कहा कि पीड़िता का परिवार खतरे में है और उसे केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने सुरक्षा दे रखी है. इस सब को ध्यान में रखते हुए तथा सुप्रीम कोर्ट के फैसले का ध्यान रखते हुए यह अदालत अभी सजा निलंबन के पक्ष में नहीं है. सेंगर की याचिका खारिज की जाती है.

आजीवन कारावास की कोर्ट ने सुनाई थी सजा

दिसंबर 2019 में सेंगर को नाबालिग पीड़िता के साथ बलात्कार के साथ-साथ पीड़िता के पिता की हिरासत में मौत के लिए दोषी ठहराया गया था. बलात्कार के मामले में उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई और हिरासत में मौत के मामले में 10 साल के लिए जेल भेज दिया गया था.

यह भी पढ़ें- दहेज हत्या के आरोपी को कोर्ट ने जमानत देने से किया इनकार, अदालत ने कहा- पति पर लगे आरोप गंभीर, नरमी बरतने से जाएगा गलत संदेश

मामले में एक नाबालिग का 11 जून से 20 जून, 2017 के बीच सेंगर ने कथित रूप से अपहरण कर बलात्कार किया था. फिर उसे 60 हजार रुपए में बेच दिया गया था. उसके बाद उसे माखी पुलिस थाने ने बरामद किया था. फिर सेंगर के दबाव में पुलिस अधिकारियों ने पीड़िता को धमकाया और मुंह खोलने से मना किया था.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

वोस्कोद-1: दुनिया का पहला तीन-सदस्यीय अंतरिक्ष मिशन, जिसे देखकर हिल गई थी अमेरिका की दुनिया

12 अक्टूबर 1964 को सोवियत संघ ने वोस्कोद-1 अंतरिक्ष यान लॉन्च किया था, जो दुनिया…

1 hour ago

धारावी के लोगों के लिए बड़ी शुरुआत, 10,432 नए घरों का निर्माण शुरू; अडाणी समूह ने किया भूमिपूजन

Dharavi Redevelopment Project: अडाणी समूह ने मुंबई के माटुंगा में धारावी पुनर्विकास परियोजना के तहत…

1 hour ago

राज कुमार की 100वीं जयंती: पुलिस इंस्पेक्टर से पर्दे के ‘बादशाह’ बनने तक, कोई नहीं दोहरा पाया उनका वह अंदाज

8 अक्टूबर 2026 को हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राज कुमार की 100वीं जयंती है.…

1 hour ago

वोट चोरी के मुद्दे पर INDIA ब्लॉक की बड़ी तैयारी, दिसंबर में रामलीला मैदान से शक्ति प्रदर्शन का प्लान

INDIA Bloc Rally: वोट चोरी के आरोपों को लेकर INDIA ब्लॉक दिसंबर के पहले सप्ताह…

2 hours ago

यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तारीख घोषित: 5 से 24 फरवरी तक चलेंगे 10वीं और 12वीं के एग्जाम

यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की 2027 परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है.…

2 hours ago

जमशेदपुर में बवाल पर गरमाई सियासत, बीजेपी का कांग्रेस पर हमला; आदित्य साहू ने कार्रवाई की उठाई मांग

BJP Congress Clash Jamshedpur: जमशेदपुर में बीजेपी महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित…

2 hours ago