देश

संगीत सोम पर जमकर बरसे संजीव बालियान, बोले- चुनाव हरवाने में जयचंदों का हाथ, मुस्लिम वोटों का ध्रुवीकरण होना भी बड़ी वजह

Sanjiv Balyan: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से करारी हार के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हिए कहा कि मुजफ्फरनगर में कुछ और बड़े कार्य हैं, जो अधूरे रह गए हैं. उम्मीद है कि उन्हें अब नवनिर्वाचित सांसद पूरा करने का काम करेंगे. इसके लिए वह उनका पूरा साथ देंगे.

रैपिड रेल मुजफ्फरनगर तक आएगी- संजीव बालियान

संजीव बालियान ने बताया कि मुजफ्फरनगर तक आरआरटीएस को लाने का उनका प्रयास था, जो मेरठ तक आ चुकी है और जल्द ही चालू होने वाली है. जिसे मुजफ्फरनगर तक लाने की भी कार्ययोजना है, केवल फंड आवंटित होना है. मुजफ्फरनगर में एक मेडिकल कॉलेज की आवश्यकता है, उसे नए सांसद को बनवाना है. साथ ही मुजफ्फरनगर में सरकारी या प्राइवेट यूनिवर्सिटी नहीं है, जो मुजफ्फरनगर में जरूरी है.

मुस्लिम वोटों का ध्रुवीकरण हुआ

उन्होंने कहा कि उनके दस साल के कार्यकाल में उन्हें मुजफ्फरनगर की जनता का भरपूर प्यार और सहयोग मिला है. उसके लिए उन्हें धन्यवाद करते हैं. अपनी हार को लेकर संजीव बालियान ने कहा कि इस हार की वजह मुस्लिम वोटों का ध्रुवीकरण और हिंदू वोटरों का मतदान कम होना है.

यह भी पढ़ें- Modi Cabinet Meeting: मोदी सरकार 3.0 का बड़ा फैसला, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनेंगे 3 करोड़ घर

संगीत सोम ने सपा का साथ दिया

सरधना से पूर्व विधायक संगीत सोम को लेकर भी उन्होंने कहा कि यह बात सबको पता है कि संगीत सोम ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को चुनाव लड़ाया है, खुलकर लड़ाया है. चुनाव हारने में जयचंदों का हाथ है. पार्टी के लोग ही पार्टी के खिलाफ काम कर रहे हैं. ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने का काम पार्टी हाईकमान का है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

वोस्कोद-1: दुनिया का पहला तीन-सदस्यीय अंतरिक्ष मिशन, जिसे देखकर हिल गई थी अमेरिका की दुनिया

12 अक्टूबर 1964 को सोवियत संघ ने वोस्कोद-1 अंतरिक्ष यान लॉन्च किया था, जो दुनिया…

22 minutes ago

धारावी के लोगों के लिए बड़ी शुरुआत, 10,432 नए घरों का निर्माण शुरू; अडाणी समूह ने किया भूमिपूजन

Dharavi Redevelopment Project: अडाणी समूह ने मुंबई के माटुंगा में धारावी पुनर्विकास परियोजना के तहत…

30 minutes ago

राज कुमार की 100वीं जयंती: पुलिस इंस्पेक्टर से पर्दे के ‘बादशाह’ बनने तक, कोई नहीं दोहरा पाया उनका वह अंदाज

8 अक्टूबर 2026 को हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राज कुमार की 100वीं जयंती है.…

32 minutes ago

वोट चोरी के मुद्दे पर INDIA ब्लॉक की बड़ी तैयारी, दिसंबर में रामलीला मैदान से शक्ति प्रदर्शन का प्लान

INDIA Bloc Rally: वोट चोरी के आरोपों को लेकर INDIA ब्लॉक दिसंबर के पहले सप्ताह…

51 minutes ago

यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तारीख घोषित: 5 से 24 फरवरी तक चलेंगे 10वीं और 12वीं के एग्जाम

यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की 2027 परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है.…

55 minutes ago

जमशेदपुर में बवाल पर गरमाई सियासत, बीजेपी का कांग्रेस पर हमला; आदित्य साहू ने कार्रवाई की उठाई मांग

BJP Congress Clash Jamshedpur: जमशेदपुर में बीजेपी महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित…

1 hour ago