चुनाव

Exit Poll 2024: महाराष्ट्र में कौन जीतेगा सबसे ज्यादा सीटें? Bharat Express पर देखिए NDA Vs INDIA का मुकाबला

Maharashtra Election Exit Poll Result 2024: लोकसभा चुनावों के आखिरी चरण की वोटिंग आज 1 जून को संपन्न हो गई. अब सबकी नजरें एग्जिट पोल की तरफ हैं. शाम 6.30 बजे के बाद देशभर के न्यूज चैनल्स पर एग्जिट पोल लाइव आ रहा है. यहां ‘भारत एक्सप्रेस’ के Exit Poll को देखें कि महाराष्ट्र में किस पार्टी को कितनी सीटें मिलती दिख रही हैं?

बता दें कि महाराष्ट्र राज्य में लोकसभा की कुल 48 सीटें हैं. वहां मुख्य चुनावी मुकाबला NDA Vs INDIA की पार्टियों के बीच है. आज जारी किए गए एग्जिट पोल में सबसे ज्यादा सीटें BJP+ को मिलती दिख रही हैं.

महाराष्ट्र में एनडीए की सीटें घटीं

भारत एक्सप्रेस और रोड मैप टू विन की ओर से कराए गए सर्वे में महाराष्ट्र में इंडिया गठबंधन की सीटें बढ़ती नजर आईं. इसके पीछे कई कारण माने जा रहे हैं. यहां डालिए उन कारणों पर एक नजर—

महाराष्ट्र में भाजपा की रणनीतिक गलतियाँ: ऐसा प्रतीत होता है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शिव सेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) को दो गुटों में विभाजित करके महत्वपूर्ण रणनीतिक गलतियाँ की हैं। इस कदम को जनता का समर्थन नहीं मिला, खासकर एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले गुट को.

मराठा समुदाय का समर्थन: मराठा समुदाय बड़े पैमाने पर उद्धव बालासाहेब ठाकरे का समर्थन करता है, जिससे पार्टी की आंतरिक दरारों के बावजूद उनकी स्थिति मजबूत हो रही है. महाराष्ट्र के चुनावी परिदृश्य में इस समुदाय का समर्थन महत्वपूर्ण है.

भाजपा के गठबंधनों का अप्रभावी होना: उद्धव के नेतृत्व वाली सरकार के पतन के बाद भाजपा द्वारा बनाए गए विभिन्न गठबंधन और समीकरण जमीन पर प्रभावी साबित नहीं हुए हैं. एकनाथ शिंदे द्वारा अदालत के माध्यम से शिवसेना पार्टी का चुनाव चिन्ह हासिल करने के बावजूद, मतदाता उद्धव ठाकरे के प्रति वफादार हैं.

उद्धव के प्रति सहानुभूति और कैडर वफादारी: मतदाताओं के बीच उद्धव ठाकरे के प्रति महत्वपूर्ण सहानुभूति है. इसके अतिरिक्त, विभाजन के बावजूद, शिवसेना के अधिकांश कैडर उनके गुट (शिवसेना यूबीटी) के प्रति वफादार बने हुए हैं.

INDIA गठबंधन और सीट बंटवारा: हालांकि सीट बंटवारे को लेकर INDIA गठबंधन सहयोगियों के बीच असहमति रही है, लेकिन इन विवादों का जमीनी स्तर पर मतदाताओं की भावनाओं पर न्यूनतम प्रभाव पड़ा है.

भाजपा कार्यकर्ताओं की जमीनी उपस्थिति: कथित तौर पर भाजपा कार्यकर्ता जमीन पर सक्रिय नहीं हैं, जिससे पार्टी के अभियान प्रयास प्रभावित हो रहे हैं.

गौरतलब हो कि महाराष्ट्र में पांचवें और आखिरी चरण में 13 सीटों पर मतदान हुआ था. इनमें मुंबई की छह सीटें शामिल थीं. इन 13 सीटें में 7 सीटों पर बीजेपी के उम्मीदवार मैदान में हैं. जबकि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना के छह सीटों पर कैंडिडेट की प्रतिष्ठा दांव पर हैं. MVA खेमे में तीन सीटों पर कांग्रेस, दो सीटों पर शरद पवार गुट और बाकी 9 सीटों पर उद्धव ठाकरे गुट के उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं.

हमने हर वर्ग के वोटरों की नब्ज टटोली

यूं तो आपने लोकसभा चुनाव के कई एग्जिट पोल देखे होंगे, लेकिन भारत एक्सप्रेस और रोड मैप टू विन का ये सर्वे बेहद भरोसेमंद है, क्योंकि हमारा सैंपल साइज न सिर्फ सबसे ज्यादा है, बल्कि हमने हर वर्ग के वोटरों के नब्ज टटोलने की कोशिश की है, ताकि देश का मिजाज न सिर्फ आप तक सबसे पहले पहुंचे, बल्कि इसकी विश्वसनीयता भी बनी रहे. हमने आंकड़ों की बाजीगरी और सनसनी से इतर विश्वसनीयता पूरा ध्यान दिया है.

कई मौकों पर किए गए सटीक सर्वे

इससे पहले भी भारत एक्सप्रेस और रोडमैप टू विन कई मौकों पर सर्वे के जरिये अपना लोहा मनवा चुका है और अब एक बार फिर पूरी टीम आपको लोकसभा 2024 के जनादेश की झलक बताने को तैयार है. तो बस दिल थाम के रहिए और इंतजार करिए शनिवार शाम 6.30 बजे का.

यह भी पढ़िए: Exit Poll क्या होता है, 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए ये कब जारी होगा?

Bharat Express Desk

Recent Posts

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

32 minutes ago

कैंसर का जड़ से खात्‍मा होगा! असम में देश का पहला पब्लिक प्रोटॉन बीम सेंटर स्थापित करा रही भाजपा सरकार, जानिए कैसे बचेंगी जानें

असम के गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज (GMCH) में भारत का पहला सार्वजनिक क्षेत्र का अत्याधुनिक प्रोटॉन…

39 minutes ago

रामपुर जेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल गाजियाबाद कोर्ट में होगी पेशी

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं.…

48 minutes ago

बिहार में BJP की बढ़ी ताकत, दो निर्दलीय MLC ने थामा कमल का दामन

BJP News: बिहार में बीजेपी को बड़ा राजनीतिक फायदा मिला है. निर्दलीय एमएलसी राहुल राज…

1 hour ago

AI का सहारा लेकर भर्ती बढ़ाने की कोशिश में जैश, मसूद अजहर के नाम पर बनाया जा रहा नया प्रोपेगेंडा

Jaish-e-Mohammed AI Propaganda: ऑपरेशन सिंदूर के बाद कमजोर पड़ी भर्ती प्रक्रिया को दोबारा गति देने…

1 hour ago