देश

Delhi Pollution: दिल्ली में फिर घुटने लगा दम, ज्यादातर इलाकों में AQI पहुंचा 400 पार, हाइब्रिड मोड में चलेंगी कक्षाएं

दिल्ली में एक बार फिर से प्रदूषण का स्तर खतरनाक हो गया है, जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है. ताजा जानकारी के मुताबिक, सुबह 5 बजे प्रदूषण 416 दर्ज किया गया है, जो कि बहुत खतरनाक है. ज्यादातर इलाकों में AQI स्तर 400 के पार है, जिसमें आनंद विहार और जहांगीरपुर में सबसे गंभीर हालात हैं, जहां AQI 464 है.

फिर से लागू हुआ ग्रैप-4

इस स्थिति को देखते हुए, दिल्ली में GRAP 4 लागू किया गया है, जिसके तहत कई सख्त प्रतिबंध लागू किए जाएंगे. इन प्रतिबंधों में निर्माण और तोड़फोड़ गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध, उद्योगों में प्रदूषणकारी गतिविधियों की रोकथाम, और डीजल वाहनों के संचालन पर कड़े नियम शामिल हैं.

400 पार हुआ AQI

दिल्ली के 37 इलाकों में ‘पॉल्यूशन प्वाइंट’ बने हैं, जहां पॉल्यूशन के स्तर को मापा जाता है. आज इन 37 ‘पॉल्यूशन प्वाइंट’ में से 29 प्वाइंट पर एक्यूआई 400 के पार दर्ज हुआ है. दिल्ली में हवा बिल्कुल शांत हो गई है, जिससे प्रदूषण तेजी से बढ़ा है. इसके अलावा दिल्ली में कोहरे का कहर भी शुरू होने लगा है, और तापमान में भी गिरावट दर्ज हो रही है.

यह भी पढ़ें- दिल्ली हाईकोर्ट ने बकाया भुगतान मामले में SpiceJet के CEO और COO को पेश होने का दिया आदेश

हाइब्रिड मोड में संचालित होगी कक्षाएं

इस स्थिति को देखते हुए, दिल्ली और एनसीआर में कक्षाओं पर नए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं. दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद, और नोएडा में कक्षा VI से IX और XI तक की पढ़ाई अब हाइब्रिड मोड में संचालित होगी, जिससे बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा सके.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘इजरायल से बात करना गद्दारी नहीं’, PAK एक्सपर्ट की शहबाज शरीफ को सलाह… क्या मुस्लिमों को धोखा देगा पाकिस्तान?

Pakistan Foreign Policy: इजरायल से बातचीत को गद्दारी न मानते हुए पाकिस्तानी एक्सपर्ट ने शहबाज…

2 minutes ago

नवरात्रि पर वैष्णो देवी जाने का बना रहे हैं प्लान? दिल्ली-कटरा वंदे भारत की टाइमिंग और किराया जान लें

अगर आप इस शारदीय नवरात्रि पर दिल्ली से माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए…

24 minutes ago

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन मामले में पटियाला हाउस कोर्ट से 17 छात्रों और पत्रकारों को मिली जमानत

पटियाला हाउस कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार…

27 minutes ago