Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

सीएम देवेंद्र फडणवीस की रैली में जेबकतरों ने उड़ाए लोगों के बटुए और सामान, हड़कंप मचने के बाद पुलिस ने 11 चोरों को किया गिरफ्तार

एक पुलिस अधिकारी की भी सोने की चेन खो गई है. CCTV फुटेज की जांच की जा रही है और ज्यादा आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए टीमें गठित की गई हैं.

Devendra Fadnavis

सीएम देवेंद्र फडणवीस की रैली.

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद के लिए देवेंद्र फडणवीस के सीएम पद की शपथ लेने के बाद रविवार को कैबिनेट का विस्तार हुआ. नागपुर में राज्य सरकार के मंत्रियों का शपथ ग्रहण हुआ, जिसमें 39 मंत्रियों ने शपथ ली. इस मौके पर देवेंद्र फडणवीस के समर्थकों ने एक रैली का आयोजन किया, जिसमें एक अलग ही नजारा देखने को मिला, रैली में उस समय हड़कंप मच गया, जब रैली में जेबकतरे पहुंच गए और लोगों की जेबें कटना शुरू हो गई.

30 से ज्यादा लोगों की कटी जेबें

रैली के वक्त 30 से ज्यादा लोगों ने अपने बटुए और अन्य सामान खोने की शिकायत की. 31 लोगों की शिकायत के बाद राणा प्रताप नगर, सोनेगांव और बजाज नगर पुलिस थानों में अज्ञात जेबकतरों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं.

11 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने अहिल्यानगर से एक गिरोह के 11 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन पर कथित तौर पर कैश, मोबाइल फोन, सोने की चेन जैसी चीजें चुराने का आरोप है. एक पुलिस अधिकारी की भी सोने की चेन खो गई है. CCTV फुटेज की जांच की जा रही है और ज्यादा आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए टीमें गठित की गई हैं.

33 साल बाद नागपुर में हुआ शपथ समारोह

यह शपथ ग्रहण समारोह 33 साल बाद नागपुर में हुआ है. इससे पहले, 1991 में तत्कालीन मुख्यमंत्री सुधाकरराव नाईक के शासनकाल में मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ था. इस बार शपथ ग्रहण समारोह में 39 मंत्रियों का स्वागत किया गया, जिनमें देवेंद्र फडणवीस सरकार के मंत्रियों को शामिल किया गया था. राज्यपाल सी. सुब्रह्मणियम ने इन सभी मंत्रियों को शपथ दिलाई.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital