Health Tips: अक्सर कई बार ऐसा होता है कि सुबह उठने के बाद आपके गर्दन में बहुत तेज मोच आ जाती है जिससे नेक, और कंधे में बहुत तेज दर्द होने लगता है. इस समस्या से लोग अक्सर परेशान रहते हैं. दरअसल, रात में सोते समय गलत पोजिशन में सोने, तकिए की क़्वालिटी बेहतर नहीं होने से भी गर्दन में मोच आ जाती है. ऐसे में एक अच्छा और आरामदायक तकिया ना सिर्फ हमारी गर्दन और रीढ़ की हड्डी को सहारा देता है बल्कि उन्हें एक सीध में रखने में भी मदद करता है.
चूंकि नींद से जुड़ी कई समस्याएं, सोते समय हमारी रीढ़ की हड्डी की खराब स्थिति के कारण होती हैं, इसलिए सही तकिया बेहतर नींद में बहुत सहायक होता है. ऐसे में एक्सपर्ट से जानते हैं कि सोते समय किस तरह की तकिया का इस्तेमाल करना चाहिए.
एक्सपर्ट के मुताबिक सही तकिये का उपयोग न करने पर सिर को सहारा नहीं मिल पाता या या हमारा सिर नीचे की ओर झुक सकता है, जिससे संभावित रूप से गर्दन में दर्द, चक्कर आना और यहां तक कि ऊपरी अंगों में दर्द और सुन्नता हो सकती है. भले ही आप अपनी पीठ के बल सोते हों, सर्वाइकल स्पाइन को सीधा बनाए रखने के लिए तकिये का उपयोग करना महत्वपूर्ण है.
ऐसे में तकिए को बहुत मुलायम नहीं होना चाहिए कि उस पर सिर रखते ही सिर तकिए के नीचे पलंग को छूने लगे. अगर तकिया बहुत ऊंचा भी नहीं होना चाहिए और कड़ा तो बिल्कुल नहीं होना चाहिए. इस तरह एक आरामदायक तकिया मध्यम ऊंचाई का और इतना मुलायम होता है कि सिर रखें तो सिर करीब एक आधा इंच धंस जाए. जब हम करवट लेकर सोना चाहें तो यह तकिया सहारा दे और पीठ के बल लेटने पर उथलापन महसूस कराए.
सपाट तकिए बहुत आरामदायक नहीं होते हैं. तकिया थोड़ा बिस्तर से ऊंचा ही होना चाहिए ताकि हमारे शरीर को शरीर के बाकी हिस्से से थोड़ा ऊंचा रखे. जो लोग पीठ के बल सोते हैं, उनके लिए तो तकिया बहुत अनिवार्य है. क्योंकि ये तकिया उनकी गर्दन और सिर को सहारा देता है. जो लोग पीठ के बल सोते हैं, उन्हें हमेशा मध्य आकार का मोटा तकिया लगाना चाहिए, जो बहुत भरा ना हो, सपाट भी ना हो. छोटे या बड़े जिस भी तरह के तकिए में आप बेहतर महसूस करें, वही तकिया लगाकर सोएं.
जो लोग करवट लेकर सोते हैं, उनके लिए मोटा और मुलायम तकिया अनुकूल हो सकता है. जबकि जो लोग पीठ और पेट के बल सोते हैं, उनके लिए पतले तकिये ज्यादा आरामदायक होते हैं. तकिया चुनते समय अपने शरीर के आकार प्रकार का भी ध्यान रखें. यदि आप छोटे कद के हों तो आपका तकिया भी छोटा होना चाहिए. लेकिन अगर आप बड़े कद के हों तो आपका तकिया भी बड़ा होना चाहिए. एक मानक तकिए का आकार अमूमन 20 इंच चौड़ा और 26 इंच लंबा होना चाहिए.
-भारत एक्सप्रेस
सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…
UPSC Mains Result 2026 Civil Services exam interview: UPSC ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026…
Bihar News: दरभंगा के सकतपुर थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान एएसआई रणधीर कुमार को…
UP Assembly Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अखिलेश यादव के चुनाव नहीं…
Film Notice Pankaj Jha Bharat Express podcast Arun Govil: फिल्म 'नोटिस' में 39 साल बाद…
दिल्ली पुलिस की हेड कॉन्स्टेबल चंचल ने एक साल के भीतर 119 लापता बच्चों और…