Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

पाकिस्तान में अब यूट्यूब, फेसबुक-इंस्टाग्राम… सब पर सरकार लगाने जा रही है बैन; चौंकाने वाली वजह आई सामने

पाकिस्तान में पिछले चार महीने से सोशल साइट एक्स को ब्लॉक कर दिया गया है. अब यहां की जनता वॉट्सऐप, फेसबुक, यूट्यूब, टिकटॉक और इंस्टाग्राम भी नहीं चला पाएगी.

Shehbaz Sharif

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ. (फोटो: सोशल मीडिया)

Pakistan News: चार महीने से अधिक समय तक सोशल साइट एक्स (पूर्व नाम ट्विटर) को सफलतापूर्वक ब्लॉक करने के बाद पाकिस्तान सरकार अब सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्मों – यूट्यूब, वॉट्सऐप, फेसबुक, इंस्टाग्राम और टिकटॉक – पर प्रतिबंध लगाने जा रही है. 13 से 18 जुलाई यानी छह दिनों इन तमाम सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर रोक रहेगी और पाकिस्तान की जनता इन सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर कोई गतिविधि नहीं कर पाएगी.

इसके पीछे पाकिस्तान सरकार ने रमजान को कारण बताया है. इस्लामी महीने रमजान के दौरान घृणास्पद कंटेंट को कंट्रोल करने की जरूरत का हवाला देते पाकिस्तान सरकार ने निर्णय किया है. बता दें कि पिछले चार महीने से पाकिस्तान में एक्स (पूर्व में ट्विटर) ब्लॉक है.

पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर पहले ही सोशल मीडिया को शातिर मीडिया होने का बयान दे चुके हैं. उन्होंने डिजिटल टेररिज्म से लड़ने की आवश्यकता बताई थी. तो वहीं अब यहां की पंजाब सरकार ने अपने शहबाज शरीफ की केंद्र सरकार से अनुरोध किया है कि 13 से 18 जुलाई तक के लिए इंटरनेट पर सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को निलंबित करने की अधिसूचना जारी की जाए.


ये भी पढ़ें: भारतीय मूल के नवेंदु मिश्रा को ब्रिटेन में लगातार दूसरी बार मिली जीत, बने सांसद, यूपी से जुड़ा है ये रिश्ता, जानें आखिरी बार कब आए थे इंडिया


पंजाब सरकार ने की सिफारिश

बता दें कि पाकिस्तान में पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज की कानून और व्यवस्था पर कैबिनेट समिति ने सिफारिश की है कि पंजाब प्रांत में 6 से 11 मुहर्रम (13-18 जुलाई) के दौरान सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म- यूट्यूब, एक्स, व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम और टिकटॉक समेत अन्य पर प्रतिबंध लगा दिया जाए.

बता दें कि पंजाब में 12 करोड़ से अधिक आबादी रहती है. तो वहीं पंजाब सरकार ने इस बैन को लेकर तर्क दिया है कि ये बैन सांप्रदायिक हिंसा से बचने के लिए है. इससे नफरत भरी सामग्री और गलत सूचनाओं पर नियंत्रण रखा जा सकेगा.

फिलहाल पंजाब सरकार ने यह अधिसूचना गुरुवार देर रात जारी कर दी है. बता दें कि इससे पहले पाकिस्तान के डिप्टी प्राइम मिनिस्टर इशाक डार भी सोशल मीडिया पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की अपील कर चुके हैं. मालूम हो कि इशाक डार पाकिस्तान के विदेश मंत्री भी हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital