Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

PM Modi ने Keir Starmer को दी बधाई… भारत-ब्रिटेन के संबंधों पर की चर्चा, जानें क्या हुई बात

पीएम मोदी ने कहा कि हम अपने लोगों की प्रगति और समृद्धि तथा वैश्विक भलाई के लिए व्यापक रणनीतिक साझेदारी और मजबूत भारत-यूके आर्थिक संबंधों को गहरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

PM Modi Congratulated Keir Starmer

फोटो-सोशल मीडिया

PM Modi Congratulated Keir Starmer: शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिटेन के नव-निर्वाचित प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ( Keir Starmer) को बधाई दी. दोनों नेताओं के बीच फोन पर बात हुई और इस दौरान पीएम मोदी ने उनको भारत की यात्रा के लिए आमंत्रित किया. इसके अलावा दोनों नेताओं ने पारस्परिक रूप से लाभकारी भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौते (FTA) की दिशा में काम करने पर सहमति जताई.

बता दें कि दोनों देशों के नेताओं के बीच फोन पर बात हुई. इस दौरान पीएम मोदी ने स्टार्मर को आम चुनावों में उनकी और लेबर पार्टी की जीत पर बधाई दी. इसी के साथ ही अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए पीएम मोदी ने बताया कि “कीर स्टार्मर से बात करके खुशी हुई. उन्हें यूके का प्रधानमंत्री चुने जाने पर बधाई दी. हम अपने लोगों की प्रगति और समृद्धि तथा वैश्विक भलाई के लिए व्यापक रणनीतिक साझेदारी और मजबूत भारत-यूके आर्थिक संबंधों को गहरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.”

ये भी पढ़ें-पाकिस्तान में अब यूट्यूब, फेसबुक-इंस्टाग्राम… सब पर सरकार लगाने जा रही है बैन; चौंकाने वाली वजह आई सामने

याद किए ऐतिहासिक सम्बंध

दोनों नेताओं ने दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक संबंधों को याद किया और भारत व यूके के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने व आगे बढ़ाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई. इसी के साथ ही दोनों नेताओं ने यूके और भारत के बीच लिविंग ब्रिज, 2030 रोडमैप के महत्व पर चर्चा की और इस बात पर सहमति व्यक्त की कि दोनों देशों के लिए रक्षा और सुरक्षा, महत्वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकी और जलवायु परिवर्तन जैसे क्षेत्रों की एक विस्तृत श्रृंखला है जिस पर दोनों देश सहयोग बेहतर करेंगे.

पीएमओ ने कही ये बात

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से एक बयान जारी किया गया, जिसमें कहा गया कि “ब्रिटेन के सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक विकास में भारतीय समुदाय के सकारात्मक योगदान की सराहना की गई. दोनों नेताओं ने एक-दूसरे के संपर्क में बने रहने पर सहमति व्यक्त की.”

लेबर पार्टी ने 14 साल बाद की सत्ता में वापसी

गौरतलब है कि ब्रिटेन में हुए हालिया आम चुनावों में लेबर पार्टी ने ऐतिहासिक जीत हासिल करते हुए 650 में से 412 सीटों पर कब्जा जमाया और 14 साल बाद सत्ता में वापसी की है. लेबर पार्टी के वरिष्ठ नेता कीर स्टार्मर ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री चुने गए हैं. इसके बाद शनिवार को ही पीएम मोदी ने उनको बधाई दी थी और फोन पर बात की थी. इस दौरान कीर स्टार्मर ने की पीएम मोदी के नेतृत्व कौशल की सराहना की.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital