बिजनेस

Petrol-Diesel Price: कहीं सस्ता तो कहीं पेट्रोल डीजल पर महंगाई की मार, जानें क्या है आपके शहर में इनका रेट

Petrol-Diesel Price Update: इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के दामों में बीते कुछ दिनों से भारी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है. डब्लूटीआई क्रूड तेल में 0.10 फीसदी की उछाल दिख रहा है और इसका आज का रेट 67.20 डॉलर प्रति बैरल पर है, वहीं ब्रेंट कच्चा तेल 72 डॉलर प्रति बैरल पर है और हालांकि इसमें 0.18 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है. देश की तेल कंपनियों ने सभी शहरों के ईंधन के रेट जारी कर दिए हैं. कुछ शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत में बदलाव हुआ है तो कुछ शहरों में ईंधन की दरें स्थिर बनी हुई हैं. नई दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है.

चार महानगरों में क्या है पेट्रोल और डीजल के दाम

दिल्ली 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर है.
मुंबई- 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर पर है.
कोलकाता- पेट्रोल 106.03 रुपये, डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर
चेन्नई-पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76

नोएडा से लेकर पटना में पेट्रोल-डीजल के रेट

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में पेट्रोल 23 पैसे बढ़कर 97 रुपये प्रति लीटर और डीजल 20 पैसे बढ़कर 90.14 रुपये प्रति लीटर हो गया है. गाजियाबाद में पेट्रोल 96.56  रुपये और डीजल 89.73 रुपये प्रति लीटर है. लखनऊ में पेट्रोल की कीमत 21 पैसे गिरकर 96.36 रुपये प्रति लीटर और डीजल 20 पैसे गिरकर 89.56 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. प्रयागराज में पेट्रोल 96.51 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.71 रुपये प्रति लीटर है.

गुरुग्राम में पेट्रोल पेट्रोल 4 पैसे घटकर 96.89 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर की दर से मिल रहा है. राजस्थान के जयपुर में पेट्रोल की कीमत 12 पैसे बढ़कर 108.22 रुपये प्रति लीटर और डीजल 93.48 रुपये प्रति लीटर पर है. बिहार के पटना में पेट्रोल 108.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 60 पैसे बढ़कर 94.86 रुपये प्रति लीटर की दर पर मिल रहा है.

ये भी पढ़ें- Indigo के फाउंडर्स ने किया हिस्सेदारी बेचने का ऐलान, खबर के बाद टूट शेयर्स

जानें अपने शहर में पेट्रोल डीजल के दाम

भारत में राज्य स्तर पर भी तेल की दर अलग-अलग होती है, क्योंकि केंद्र के अलावा राज्य स्तर पर टैक्स अलग-अलग लगता है. आप भी अपने यहां पर एक एसएमएस के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं. इसके लिए Indian Oil (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड पैक 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. वहीं एचपीसीएल के ग्राहक मूल्य चेक करने के लिए एचपीप्राइस <डीलर कोड> 9222201122 नंबर पर भेजें और बीपीसीएल के ग्राहक पेट्रोल-डीजल कीमत चेक करने के लिए आरएसपी<डीलर कोड> लिख कर 9223112222 नंबर पर भेजें.

Rohit Rai

Recent Posts

कोलकाता एयरपोर्ट पर CISF की बड़ी कार्रवाई: बैंकॉक जा रहे 2 संदिग्धों से ₹1.13 करोड़ की अमेरिकी मुद्रा जब्त

कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीआईएसएफ ने बैंकॉक जाने वाली…

19 minutes ago

रिलायंस के जामनगर कॉम्प्लेक्स पहुंचा अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल: मुकेश अंबानी से मिले मार्को रुबियो और सर्जियो गोर, Jio IPO को भी मिला बंपर रिस्पॉन्स

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के जामनगर…

31 minutes ago

दिवाली से पहले पुलिसकर्मियों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, बढ़े यूनिफॉर्म और मोटरसाइकिल भत्ते; विपक्ष पर भी साधा निशाना

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में यूपी पुलिस को बड़ा…

3 hours ago

टाइगर पर हमले से पहले किन सितारों पर थी शूटरों की नजर? जानिए किसके पास कैसी है सुरक्षा

Bollywood Celebs Security: टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है.…

3 hours ago