Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

पीएम मोदी आज 70 हजार युवाओं को बांटेंगे नियुक्ति पत्र, देश में 43 जगहों पर आयोजित होगा रोजगार मेला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को 70 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे. पीएम मोदी रोजगार मेले के तहत ये नियुक्ति पत्र बांटेंगे.

PM Modi Australia Visit

नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री (फाइल फोटो)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को 70 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे. पीएम मोदी रोजगार मेले के तहत ये नियुक्ति पत्र बांटेंगे. पीएम मोदी मोदी ने पिछले साल ऐलान किया था कि अगले डेढ़ सालों के अंदर 10 लाख युवाओं को नौकरी दी जाएगी.

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पीएम वितरित करेंगे नियुक्ति पत्र

उसी के तहत पीएम मोदी 13 जून यानी कि आज युवाओं को नियुक्ति पत्र देंगे. पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 43 जगहों पर आयोजित होने वाले रोजगार मेले में युवाओं को पत्र देंगे. पीएम मोदी सुबह 10.30 बजे कार्यक्रम को संबोधित भी करेंगे. बता दें कि रोजगार मेले के तहत केंद्र और राज्य सरकार के अलग-अलग विभागों में नियुक्ति दी जा रही है. जिसमें केंद्र शासित प्रदेश भी शामिल हैं.

यह भी पढ़ें- Mumbai: दिखने लगा बिपोर्जॉय तूफान का असर! जुहू बीच के पास समुद्र में डूबे पांच लड़के, एक को बचाया गया, 4 का रेस्क्यू ऑप्रेशन जारी

400 से ज्यादा ई-लर्निंग पाठ्यक्रम पोर्टल पर उपलब्ध

रोजगार मेले के तहत मिशन मोड में युवाओं को नौकरी दी जा रही है. नवनियुक्त सरकारी कर्मचारियों को आईजीटी कर्मयोगी पोर्टल पर एक ऑनलाइन माड्यूल कर्मयोगी शुरू के जरिए खुद को ट्रेनिंग देने का मौका दिया जाएगा. इस पोर्टल पर 400 से ज्यादा ई-लर्निंग पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं. कर्मचारी कहीं से भी इससे जुड़ सकते हैं.

रोजगार के मुद्दे पर मोदी सरकार को घेरता रहा है विपक्ष

बीते नौ सालों में सबसे ज्यादा मोदी सरकार को रोजगार को लेकर विपक्ष के आरोपों को झेलना पड़ा है. विपक्ष ये आरोप लगाता रहा है कि केंद्र सरकार रोजगार देने में विफल रही है. वहीं अब 10 लाख नौकरी देने की कवायद में बीजेपी सरकार जुटी हुई है. जिससे वो विपक्ष के आरोपों का जवाब देने में सक्षम हो सके.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital