Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

NDA की बैठक भारत-अमेरिका ट्रेड डील, सफलता पर पीएम मोदी का हुआ ग्रैंड वेलकम

PM Modi In NDA Meeting: भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर NDA की बैठक में पीएम मोदी का भव्य अभिनंदन किया गया. इस मौके पर अमित शाह मौजूद रहे. वहीं किरेन रिजिजू ने कहा कि यह कोई साधारण उपलब्धि नहीं है.

PM Modi In NDA Meeting India US Trade Deal

PM Modi In NDA Meeting: भारत और अमेरिका के बीच हुए ऐतिहासिक व्यापार समझौते (India-US Trade Deal) की गूंज आज संसद एनेक्सी भवन में सुनाई दी. मंगलवार को आयोजित एनडीए संसदीय दल (NDA Parliamentary Party) की बैठक में पीएम मोदी (PM Modi) का भव्य और जोरदार स्वागत किया गया. जैसे ही पीएम मोदी बैठक में पहुंचे पूरा हॉल ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारों से गूंज उठा. एनडीए के वरिष्ठ नेताओं ने पीएम मोदी को फूलों की बड़ी माला पहनाकर इस कूटनीतिक जीत के लिए उनका अभिनंदन किया.

अमित शाह और नड्डा रहे मौजूद

बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, भूपेंद्र यादव समेत एनडीए के तमाम दिग्गज नेता और सांसद मौजूद रहे. सभी ने एक सुर में माना कि 18% टैरिफ वाली यह डील भारत की आर्थिक मजबूती का प्रमाण है.

‘दुनिया भारत पर भरोसा कर रही है’

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बैठक के दौरान भारत की हालिया ट्रेड डील्स का विशेष उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने यूरोपीय संघ (EU), यूएई, मॉरीशस, ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, न्यूजीलैंड और अब अमेरिका के साथ व्यापार समझौते किए हैं. यह कोई साधारण उपलब्धि नहीं है. रिजिजू ने जोर देकर कहा कि वैश्विक स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है और दुनिया अब भारत पर भरोसा कर रही है. इन समझौतों से देश की अर्थव्यवस्था को ‘जबरदस्त गति’ मिलेगी.

ये भी पढ़ें: मार्केट खुलते ही आया ‘तूफान’, भारत-अमेरिका ट्रेड डील ने कराई सारी रिकवरी, सेंसेक्स-निफ्टी ने रचा इतिहास

बराबरी का सौदा हुआ है

एनडीए नेताओं ने पीएम मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि आज भारत दुनिया की महाशक्तियों के साथ ‘बराबरी के स्तर’ पर बातचीत कर रहा है. नेताओं ने कहा कि इस डील से ‘मेड इन इंडिया’ उत्पादों को ग्लोबल मार्केट में नई पहचान मिलेगी. यह डील सिर्फ व्यापार तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी और ऊर्जा सहयोग भी मजबूत होगा.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital