कोरोना को लेकर बैठक करते PM मोदी
Covid in India: चीन और कई देशों में हाल ही में कोरोना के मामलों में आई तेजी के बाद वैश्विक स्तर पर कोविड की स्थिति पर केंद्र सरकार नजर बनाए हुए है. साथ ही सभी लोगों को मास्क पहनने की सलाह भी दी गई है. इसी बीच गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना को लेकर एक हाई लेवल मीटिंग बुलाई. इसमें पीएम ने कोरोना की ताजा स्थितियों का जायजा लिया.
पीएम मोदी ने कोविड-19 (Covid in India) पर उच्च-स्तरीय बैठक में भीड़ भरे सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनने, टेस्टिंग बढ़ाने और जीनोमिक सीक्वेंसिंग का आग्रह किया. उन्होंने कमजोर और बुजुर्ग समूहों के लोगों के लिए ‘प्रिकॉशन डोज’ को प्रोत्साहित करने पर भी ज़ोर दिया. इस बैठक में पीएम मोदी को बताया गया कि 22 दिसंबर, 2022 को समाप्त सप्ताह में भारत में मामलों में लगातार गिरावट देखी जा रही है, औसत दैनिक मामले 153 तक गिरे हैं और साप्ताहिक सकारात्मकता 0.14 प्रतिशत तक हो गई है.
इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल दिया कि सभी स्तरों पर संपूर्ण कोविड बुनियादी ढांचा, उपकरण, प्रक्रियाओं और मानव संसाधन के मामले में तैयारियों के उच्च स्तर बने रहें. वहीं पीएम की हाई लेवल बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी को बताया गया कि दवाओं, टीकों और अस्पताल के बेड के संबंध में पर्याप्त उपलब्धता है. उन्होंने आवश्यक दवाओं की उपलब्धता और कीमतों की नियमित निगरानी करने की सलाह दी है.
भारत में भी कोरोना वायरस के वैरिएंट ओमिक्रोन का सब वैरिएंट BF.7 का नया खतरा बना हुआ है. चीन के बाद भारत में भी इसके मामले सामने आए हैं. पीएम मोदी की बैठक के बाद आशंका जताई जा रही है कि जिस तरह के हालात बन रहे हैं, उसमें कुछ पाबंदियों को फिर से लागू किया जा सकता है.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया पहले ही हाथ धोने, मास्क पहनने और सोशल डस्टेंसिंग का जिक्र कर चुके हैं. इसी बीच दिल्ली-एनसीआर में स्कूलों और सोसायटीज ने गुरुवार को स्कूली बच्चों और निवासियों की सुरक्षा के लिए कोविड सुरक्षा सर्कुलर जारी कर अपनी कोविड तैयारियों को मजबूत करने के लिए कदम उठाया है.
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कोरोना (Covid in India) को लेकर टीम-9 के अधिकारियों के साथ बैठक की. साथ ही कोरोना से निपटने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया.
उधर, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कोविड-19 की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की. सीएम धामी ने अधिकारियों को साफ तौर पर हिदायत दी है कि कोरोना को लेकर कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए.
ये भी पढ़ें : क्या है Omicron का नया Variant BF.7 जिसने चीन में मचाई तबाही, भारत में भी मिले 4 केस, पीएम मोदी ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग
कोरोना को लेकर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अभी तक BF.7 का एक भी मामला नहीं मिला है. कोरोना को लेकर हमारी पूरी तैयारी है. भारत सरकार के निर्देश के मुताबिक हम नए सभी सक्रिय केस की जीनोम सीक्वेंसिंग कराते हैं. दिल्ली में हर रोज 2,500 जांच हो रही है जिसे हम 1 लाख तक बढ़ा सकते हैं.
-भारत एक्सप्रेस
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…