मनोरंजन

Pathan: पठान में शाहरुख खान के एब्स पर मिली खूब तालियां मगर खुद शरमा गए थे SRK

Pathan:  बॉलीवुड सुपर स्टार शाहरुख खान की फिल्म पठान का एक और गाना उनके फैंस को अपनी धुन पर नाचने को मजबूर कर रहा है. कोई इसे शाहरुख का जादू कहें या बेशर्म रंग गाने पर हुए विवाद का असर, जानकारी के मुताबिक बता दें कि टाइटल सॉन्ग को रिलीज के एक घंटे में ही दो मिलियन व्यूज मिल गए हैं. गाने में शाहरुख ने अपने एब्स भी जमकर फ्लॉन्ट किए हैं. लेकिन पर्दे के पीछे की कहानी कुछ और ही है, जो कि गाने के कोरियोग्राफर ने एक पोस्ट शेयर कर बताया है.

दरअसल कोरियोग्राफर ने शाहरुख के साथ फोटो शेयर कर एक लंबा चौड़ा कैप्शन लिखा. बॉस्को ने लिखा- मेरे इंस्टा पेज पर ये फोटो सही मायने में सबसे बेस्ट फोटो है. मैं बहुत लकी हूं कि आपके साथ ये फोटो क्लिक करवा पाया. मुझे पता है कि आपको इस क्लिक करवाते हुए कितनी शर्म आ रही थी. और सर आप गाने में भी अपने एब्स को शो करते हुए कितने शर्मा रहे थे. ये पल मेरे लिए जिंदगीभर किसी खजाने से कम नहीं है. आपका बहुत शुक्रिया जो आपने उन डांस मूव्स को इतने बेहतरीन तरीके से किया और इस फोटो में पोज दिया.

बॉस्को ने दीपिका के लिए लिखा- आप जैसा कोई नहीं

बता दें कि बॉस्को की इस फोटो को विशाल ददलानी की वाइफ पूजा ददलानी ने क्लिक की थी. बॉस्को ने उन्हें भी धन्यवाद दिया और साथ ही दीपिका के लिए लिखा- आप जैसा कोई नहीं. आप सबसे ग्लैमरस हैं, सबसे शाइनिंग स्टार, और सुपर हॉट है. गाना 22 दिसंबर को 11 बजे रिलीज प्रीमियर किया गया. रिलीज के साथ गाने पर फैंस के कमेंट्स की भरमार लग गई. सभी शाहरुख खान की तारीफों कर रहे है. दीपिका और शाहरुख की केमिस्ट्री को हर किसी ने बेहद पसंद किया है.

ये भी पढ़ें- Jhoome Jo: पठान का ‘झूमे जो’ सॉन्ग हुआ वायरल, 30 मिनट में 10 लाख लोगों ने देखा

फिल्म बेशर्म रंग का गाना रिलीज होते ही लोगों ने उसे इतना पसंद किया कि वो कई दिन तक यूट्यूब की ट्रेंडिंग लिस्ट में रहा. वहीं अब झूमे जो पठान टाइटल सॉन्ग को भी तीन घंटे के अंदर 3.7 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. फिल्म पठान 23 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस फिल्म को सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में शाहरुख खान और दीपिका के साथ जॉन अब्राहम भी लीड रोल में होंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

2 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

2 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

2 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

3 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

3 hours ago