खेल

IND vs PAK के बीच शुरू होगी क्रिकेट सीरीज? PCB के नए बॉस ने दिया जवाब

IND vs PAK: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख के रूप में रमिज़ राजा की जगह लेने वाले पूर्व क्रिकेट प्रशासक नजम सेठी (PCB chief Najam Sethi) ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की, जहां उनसे एशिया कप 2023 को लेकर भारत के साथ स्थिति के बारे में पूछा गया. इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, ‘यह बहुत जल्दी है. इन मुद्दों पर आंतरिक समिति से चर्चा की जाएगी. मुझे नहीं पता कि ,अब तक क्या फैसले लिए गए हैं.  मैंने बहुत सी चीजें पढ़ी हैं लेकिन यह बेहतर होगा कि हम स्थिति की समीक्षा करें और तय करें कि हम क्या संदेश देना चाहते हैं.’ लेकिन जब भारत की बात आती है तो यह सब पाकिस्तान सरकार के फैसले पर निर्भर करता है.

क्या है मामला?

दरअसल, भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय सीरीज 10 साल से भी ज्यादा वक्त से नहीं हुई लेकिन अब तो दोनों के बीच ICC और ACC टूर्नामेंटों में खेलने पर भी संकट के बादल मंडराने लगे हैं.

ये भी पढ़ें: Lionel Messi: अर्जेंटीना के नोट पर होगी मेसी की तस्वीर! सामने आई बड़ी खबर

बढ़ता जा रहा है BCCI vs PCB तनाव

वैसे तो भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ना कोई बड़ी बात नहीं है. मगर क्रिकेट की दुनिया के लि ये तनाव इन दिनों सबसे बड़ी टेंशन बन गई है. बीते कुछ दिनों में दोनों देशों के बोर्ड के रिश्तों में तनाव बढ़ता दिखा है.

जय शाह के बयान ने बढ़ाई हलचल

अक्टूबर में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव जय शाह ने एक बयान में कहा था कि भारतीय टीम अगले साल होने वाले एशिया कप के लिए पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगी. यहीं से पाकिस्तान में उथल-पुथल मची. इसके बाद पीसीबी के पूर्व अध्यक्ष रमीज राजा ने भी जवाबी हमला बोलते हुए धमकी दी थी कि अगर टीम इंडिया Asia Cup के लिए पाकिस्तान नहीं आई तो वो भी पाकिस्तानी टीम को अगले साल के वनडे विश्व कप के लिए भारत नहीं भेजेंगे.

हालांकि, अब खुद रमीज राजा को PCB से हटा दिया गया है और ऐसे में नए अध्यक्ष के आने से इस गतिरोध के टूटने की उम्मीद जताई जा रही है.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

4 hours ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

5 hours ago