प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सूरत डायमंड बोर्स का उद्घाटन किया. वहीं इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सूरत हवाई अड्डे पर नए एकीकृत टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया. इस दौरान गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल भी मौजूद रहे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुजरात के सूरत में रोड शो किया. इस दौरान लोगों की भारी भीड़ उमड़ी.
दुनिया का सबसे बड़ा केंद्र
बता दें कि सूरत डायमंड बोर्स अंतर्राष्ट्रीय हीरे और आभूषण व्यवसाय के लिए दुनिया का सबसे बड़ा और आधुनिक केंद्र होगा. यह कच्चे और पॉलिश किए गए हीरों के साथ-साथ आभूषणों के व्यापार का एक वैश्विक केंद्र होगा जहां एक्सचेंज में आयात-निर्यात के लिए अत्याधुनिक ‘सीमा शुल्क निकासी गृह’, खुदरा आभूषण व्यवसाय के लिए आभूषण मॉल और अंतर्राष्ट्रीय बैंकिंग और सुरक्षित वॉल्ट की सुविधा होगी.
एसडीबी है अब दुनिया का सबसे बड़ा कार्यालय
एसडीबी भवन (सूरत डायमंड बोर्स) 67 लाख वर्ग फुट से अधिक दायरे में फैला है. ऐसे में यह अब दुनिया का सबसे बड़ा कार्यालय परिसर है. बता दें कि यह सूरत शहर के पास खजोद गांव में स्थित है. सूरत डायमंड बोर्स के स्ट्रक्चर की बात करें तो इसमें कुल नौ टावर बने हुए हैं जो कि 15 मंजिला हैं. वहीं अगर इनमें कुल कार्यालयों की संख्या जोड़ी जाए तो यह करीब 4,700 हो जाते हैं.
इसे भी पढ़ें: Parliament Security Breach: पुलिस ने राजस्थान से बरामद किए आरोपियों के मोबाइल के जले पार्ट्स, मिल सकते हैं अहम सुराग
2015 में रखी गई थी आधारशिला
सूरत डायमंड बोर्स की आधारशिला 2015 में गुजरात की तत्कालीन मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल ने रखी थी. वहीं सूरत डायमंड बोर्स कॉम्प्लेक्स के निर्माण में 3200 करोड़ रुपये की लागत आई है. लगभग 8 साल में इसका निर्माण कार्य जाकर पूरा हुआ. वहीं पीएम मोदी ने इसे लेकर X पर पोस्ट करते हुए कहा कि सूरत में कल सूरत डायमंड बोर्स का उद्घाटन किया जाएगा. यह हीरा उद्योग के लिए एक बड़ा बढ़ावा होगा. ‘सीमा शुल्क निकासी गृह’, आभूषण मॉल और अंतर्राष्ट्रीय बैंकिंग और सुरक्षित वॉल्ट की सुविधा एक्सचेंज के महत्वपूर्ण हिस्से होंगे.
Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…
7100TH DIWALI 2026 LAKSHMI PUJA SPECIAL: इस वर्ष दीपावली 8 नवंबर 2026, रविवार को मनाई…
दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…
Aaj Ka Panchang 8 November 2026: आज कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और मृगशिरा नक्षत्र…
Aaj Ka Rashifal: आज दिवाली पर मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दिन…
Diwali Rashifal: 8 नवंबर 2026 को दिवाली के खास अवसर पर ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार…