Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

PM मोदी ने किया दुनिया के सबसे बड़े ऑफिस ‘सूरत डायमंड बोर्स’ का उद्घाटन

सूरत डायमंड बोर्स अंतर्राष्ट्रीय हीरे और आभूषण व्यवसाय के लिए दुनिया का सबसे बड़ा और आधुनिक केंद्र होगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सूरत डायमंड बोर्स का उद्घाटन किया. वहीं इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सूरत हवाई अड्डे पर नए एकीकृत टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया. इस दौरान गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल भी मौजूद रहे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुजरात के सूरत में रोड शो किया. इस दौरान लोगों की भारी भीड़ उमड़ी.

दुनिया का सबसे बड़ा केंद्र

बता दें कि सूरत डायमंड बोर्स अंतर्राष्ट्रीय हीरे और आभूषण व्यवसाय के लिए दुनिया का सबसे बड़ा और आधुनिक केंद्र होगा. यह कच्चे और पॉलिश किए गए हीरों के साथ-साथ आभूषणों के व्यापार का एक वैश्विक केंद्र होगा जहां एक्सचेंज में आयात-निर्यात के लिए अत्याधुनिक ‘सीमा शुल्क निकासी गृह’, खुदरा आभूषण व्यवसाय के लिए आभूषण मॉल और अंतर्राष्ट्रीय बैंकिंग और सुरक्षित वॉल्ट की सुविधा होगी.

एसडीबी है अब दुनिया का सबसे बड़ा कार्यालय

एसडीबी भवन (सूरत डायमंड बोर्स) 67 लाख वर्ग फुट से अधिक दायरे में फैला है. ऐसे में यह अब दुनिया का सबसे बड़ा कार्यालय परिसर है. बता दें कि यह सूरत शहर के पास खजोद गांव में स्थित है. सूरत डायमंड बोर्स के स्ट्रक्चर की बात करें तो इसमें कुल नौ टावर बने हुए हैं जो कि 15 मंजिला हैं. वहीं अगर इनमें कुल कार्यालयों की संख्या जोड़ी जाए तो यह करीब 4,700 हो जाते हैं.

इसे भी पढ़ें: Parliament Security Breach: पुलिस ने राजस्थान से बरामद किए आरोपियों के मोबाइल के जले पार्ट्स, मिल सकते हैं अहम सुराग

2015 में रखी गई थी आधारशिला

सूरत डायमंड बोर्स की आधारशिला 2015 में गुजरात की तत्कालीन मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल ने रखी थी. वहीं सूरत डायमंड बोर्स कॉम्प्लेक्स के निर्माण में 3200 करोड़ रुपये की लागत आई है. लगभग 8 साल में इसका निर्माण कार्य जाकर पूरा हुआ. वहीं पीएम मोदी ने इसे लेकर X पर पोस्ट करते हुए कहा कि सूरत में कल सूरत डायमंड बोर्स का उद्घाटन किया जाएगा. यह हीरा उद्योग के लिए एक बड़ा बढ़ावा होगा. ‘सीमा शुल्क निकासी गृह’, आभूषण मॉल और अंतर्राष्ट्रीय बैंकिंग और सुरक्षित वॉल्ट की सुविधा एक्सचेंज के महत्वपूर्ण हिस्से होंगे.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital