देश

PM मोदी ने किया चौ. चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-3 का उद्घाटन, जानिए- कैसा है यूपी का ये एयरपोर्ट, सालाना 80 लाख यात्रियों की क्षमता

Chaudhary Charan Singh International Airport (CCSIA) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने उत्‍तर प्रदेश के दौरे के दौरान आज हजारों करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया. उन्‍होंने राजधानी लखनऊ में चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के एकीकृत टर्मिनल T-3 का भी उद्घाटन किया, जो 2,400 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुआ है. इसके बनने से प्रदेश को बड़ा फायदा होगा. यह एयरपोर्ट प्रति वर्ष 80 लाख यात्रियों को संभाल सकता है.

अदानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक करण अदाणी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (सीसीएसआईए) के एकीकृत टर्मिनल 3 (T-3) का उद्घाटन होने से यूपी में हवाई सफर करने वालों की संख्‍या तेजी से बढ़ेगी. उन्‍होंने कहा कि यह घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को सेवाएं प्रदान करेगा, जिसमें पीक आवर्स के दौरान 4,000 यात्रियों को संभालने की क्षमता होगी.

चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के एकीकृत टर्मिनल टी3 की विशेषताएं बताते हुए करण अदाणी ने कहा, “सीसीएसआईए के लिए हमारा दृष्टिकोण बड़ा और दूरगामी है. हमारे मास्टर प्लान का लक्ष्य अंततः 2047-48 तक सालाना 38 मिलियन यात्रियों को सेवा प्रदान करने के लिए हवाई अड्डे की क्षमता का विस्तार करना है.”

करण अदाणी ने कहा- “चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर जो टर्मिनल तैयार हो रहे हैं, वे उत्तर प्रदेश की एक ट्रिलियन-डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की आकांक्षा का समर्थन करने के हमारे इरादे को जाहिर करते हैं. हम सिर्फ बुनियादी ढांचे का निर्माण नहीं कर रहे हैं – हम 13,000 से अधिक प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर भी पैदा कर रहे हैं. हम इस प्रकार योगदान दे रहे हैं कि क्षेत्र और राज्य की खूब आर्थिक उन्नति हो.”

चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विश्व स्तरीय टर्मिनल का पहला चरण प्रति वर्ष 8 मिलियन यात्रियों को सेवा प्रदान कर सकता है. वहीं, दूसरा चरण प्रति वर्ष 13 मिलियन यात्रियों की हैंडलिंग क्षमता को बढ़ाएगा.

सीसीएसआईए में हुए बड़े बदलाव के उपरांत-

• अब चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का विश्व स्तरीय T3 घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों को पूरा करेगा
• अधिक चेक-इन, आव्रजन काउंटर और बोर्डिंग गेट जोड़े गए
• यात्रियों की सुविधा के लिए DigiYatra जैसी तकनीकें शुरू की गईं
• उत्तर प्रदेश के प्रवेश द्वार के रूप में क्षेत्रीय कला और वास्तुकला को दर्शाएगा

PM Modi Visit In UP: पीएम मोदी ने किया एक साथ 15 एयरपोर्ट का उद्घाटन, डॉ. राजेश्‍वर सिंह बोले- अब हमारा ‘विकसित उत्तर प्रदेश’ का संकल्प पूरा होगा

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

7 hours ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

8 hours ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

8 hours ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

8 hours ago