भारतीय टीम आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर वन (फोटो- आईसीसी)
ICC Test Ranking: भारत ने इंग्लैंड को टेस्ट सीरीज में 4-1 से हरा दिया. टीम इंडिया का घर पर जीत का सिलसिला कायम है. घरेलू सरजमीं पर पिछले 12 साल से भारत ने कोई टेस्ट सीरीज नहीं हारा है. रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम लगातार सफलता हासिल कर रही है. इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में जीत का असर आईसीसी रैंकिंग में भी हुआ है. रविवार को आईसीसी के ताजा टेस्ट रैंकिंग में टीम इंडिया नंबर वन बन गई है.
धर्मशाला में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के आखिरी टेस्ट मैच से पहले आईसीसी रैंकिंग में टीम इंडिया दूसरे स्थान पर थी. रविवार को जारी ताजा आईसीसी रैंकिंग में टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया को हटाकर टॉप पर पहुंच गई है. भारत के इस समय 122 रैटिंग अंक हैं. वहीं ऑस्ट्रेलिया के 117 अंक है. जबकि इंग्लैंड 111 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर काबिज है. न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका क्रमश: चौथे और पांचवें स्थान पर है.
टीम इंडिया वनडे और टी20 में भी पहले स्थान पर है. इस समय भारत तीनों फॉर्मेट में पहले नंबर पर है. रोहित शर्मा तीनों फॉर्मेट के कप्तान हैं. ऐसे में इस सफलता का श्रेय उनकी कप्तानी को दिया जा रहा है. इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मिली जीत के बाद टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर है. भारत ने डब्ल्यूटीसी में 9 मैच खेले हैं. जिसमें से छह मैच में उसे जीत मिली है. जबकि, दो मैच में हार का सामना करना पड़ा है. वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला गया एक मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ था.
ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच इस समय टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. जिसके परिणाम का असर टीम इंडिया के रैंकिंग पर नहीं पड़ेगा. पिछली दो बार की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया उपविजेता टीम रही है. पहली बार जहां ऑस्ट्रेलिया ने हराया था. वहीं दूसरी बार ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था.
ये भी पढ़ें- TMC ने पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान को दिया टिकट, बहरामपुर सीट से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव
निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…
Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…
उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28 सीटों के चुनाव परिणामों…
Vijay Rashmika Fake Social Media Posts: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ‘विरोश’ टीम ने…
'बिग बॉस 20' के घर में ड्रामा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. वीकेंड…
27 अक्टूबर के मौसम को लेकर दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और कई अन्य राज्यों में…