देश

जापान में जी7 शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी की अनुकरणीय भागीदारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने शनिवार को जापान के हिरोशिमा में जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा (Fumio Kishida) से मुलाकात की. यहां पर दोनों नेताओं के बीच व्यापार, अर्थव्यवस्था और संस्कृति सहित विभिन्न क्षेत्रों में भारत-जापान की मित्रता को बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा हुईं. पीएम मोदी, फुमियो किशिदा के निमंत्रण पर जापानी अध्यक्षता के तहत हो रहे जी 7 शिखर सम्मेलन (G7 Summit) में भाग लिया हैं.

न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार पीएम मोदी ने कहा ‘मैं आपको जी-7 के शानदार आयोजन के लिए बधाई देता हूं. आपकी (प्रधानमंत्री किशिदा) भारत यात्रा एक यादगार यात्रा थी. मैंने जो बोधि वृक्ष आपको दिया था, उसको आपने हिरोशिमा में लगाया और जैसे-जैसे वो बढ़ेगा भारत-जापान के संबंधों को मजबूती मिलेगी. यह वो वृक्ष है जो बुद्ध के विचारों का अमरत्व प्रदान करता है.’ बता दें कि शुक्रवार को पीएम मोदी अपनी तीन देशों की यात्रा के पहले चरण में हिरोशिमा पहुंचे और उनके 40 से अधिक कार्यक्रमों में भाग लेने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलिया, भारत घनिष्ठ आर्थिक संबंध चाहते हैं, प्रवासन समझौते पर हस्ताक्षर

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारतीय संसद हर साल हिरोशिमा दिवस मनाती है, और कहा कि इस अवसर पर जापानी राजनयिक हमेशा मौजूद रहते हैं. इस मुलाकात में दोनों देश के नेताओं ने अपने-अपने जी-20 और जी-7 प्रेसीडेंसी के प्रयासों में तालमेल बिठाने के तरीकों पर चर्चा की. प्रधानमंत्री ने ग्लोबल साउथ की चिंताओं और प्राथमिकताओं को उजागर करने की आवश्यकता पर बल दिया.

Dimple Yadav

Recent Posts

बिना भेदभाव हर घर पहुंच रहा राशन, उत्तर प्रदेश में खाद्य सुरक्षा योजना से बदल रही लाखों गरीबों की जिंदगी

उत्तर प्रदेश में 14.71 करोड़ से अधिक जरूरतमंदों को पारदर्शी तरीके से राशन मिल रहा…

11 minutes ago

बंगाल में दुर्गा पूजा पंडालों के पास 1,500 पुस्तक स्टॉल लगाएगी भाजपा, प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन पर भी होंगी किताबें

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इस साल दुर्गा पूजा के दौरान राज्य के…

23 minutes ago

जलनिकासी और स्वास्थ्य सुरक्षा पर योगी सरकार का जोर, बाढ़ प्रभावित इलाकों में उतरीं सफाई कर्मचारियों की फौज

लखनऊ में बाढ़ का पानी उतरते ही नगर निगम ने सफाई और स्वास्थ्य सुरक्षा अभियान…

26 minutes ago

रावण के सिंहासन के नीचे कौन दबा था? हनुमान जी ने किया था मुक्त

Dussehra 2026: दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व माना जाता है. पौराणिक मान्यता…

37 minutes ago

सस्ते बजट में दमदार फीचर्स! 15 हजार से कम कीमत वाले ये 5 स्मार्टफोन हैं बेस्ट चॉइस

₹15,000 से कम कीमत में बाजार में कई बेहतरीन 5G स्मार्टफोन्स उपलब्ध हैं. इस प्राइस…

1 hour ago