आस्था

Chaitra Navratri: नवरात्रि पर हरिद्वार के प्रसिद्ध मां चंडी देवी के मुख्य पुजारी ने बताई पूजा से जुड़ी खास बातें, ये काम करने से मां होती है प्रसन्न, पूरी करती हैं मनोकामना

Haridwar: भगवती देवी दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए चैत्र नवरात्रि का अपना बड़ा महत्व है. हिंदू नववर्ष की शुरुआत भी इसी से होती है. मान्यता है सृष्टि की शुरुआत भी इसी दिन से हुई थी. मां को चैत्र नवरात्रि के इन दिनों में कैसे प्रसन्न करें, मां के किस मंत्र का जाप करें? क्या कहना है प्रमुख मंदिरों के पुजारियों और संतों का, भारत एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट.

क्या कहते हैं चंडी देवी के मुख्य पुजारी नवरात्रि पूजा को लेकर

कहते हैं मां ममता की मूरत होती है. संसार में मातृ शक्ति को सदैव सभी शक्तियों से ऊपर और सर्वश्रेष्ठ माना गया है. इसी शक्ति की उपासना के पवित्र दिन यानी चैत्र नवरात्रि शुरू हो रहे हैं. मां की साधना के इन दिनों में सभी भक्त अपने अपने तरीके से मां की पूजा करते हैं. भारत एक्सप्रेस ने इस मौके पर हरिद्वार के नील पर्वत पर विराजमान मां चंडी देवी के मुख्य पुजारी महंत रोहित गिरी से नवरात्रि की पूजा को लेकर बात की.

मानसिक और शारीरिक पवित्रता है जरूरी

मां चंडी देवी के मुख्य पुजारी महंत रोहित गिरी का कहना है कि मां की आराधना के अपने नियम हैं. मां की पूजा में सबसे जरूरी मानसिक और शारीरिक पवित्रता तो है ही इसके अलावा साधक अगर अस्वस्थ है तो उसे उपवास नहीं रखना चाहिए. यही नहीं इन दिनों मां दुर्गा सप्तशती का पाठ भी कई साधक करते हैं. कलश स्थापना, बीज मंत्र और मां दुर्गा सप्तशती के पाठ के नियम अपने आप में महत्वपूर्ण है. जिनसे मां प्रसन्न होकर अपने भक्तों की सभी मनोकामना पूरी करती है.

इसे भी पढ़ें: नवरात्रि के पहले दिन मां विंध्यवासिनी के दरबार में उमड़ा भक्तों का सैलाब, खास है यहां लगने वाला नवरात्रि मेला

देवी को प्रसन्न करने के लिए कई विधियां

स्वामी कैलाशानंद गिरी, आचार्य महामंडलेश्वर, निरंजनी अखाड़ा का कहना है कि शास्त्रों में देवी को प्रसन्न करने के लिए कई विधियां बताई गई हैं, लेकिन बावजूद इसके मां केवल भक्त के भाव की भूखी है. यही कारण हैं कि मां को प्रसन्न करने के लिए सभी श्रद्धालू अपने अपने सामर्थ्य से प्रयास करते हैं और वे सफल भी होते हैं.

Rohit Rai

Recent Posts

19 मौतें और बड़ा सवाल… चोरबागान दुर्गा पूजा भगदड़ मामले में हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को दिया अहम निर्देश

Calcutta High Court : पश्चिम बंगाल के चोरबागान भगदड़ मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट ने जांच…

2 minutes ago

दिल्ली हाईकोर्ट: सीजेपी नेताओं सौरभ दास और आशुतोष रांका ने वापस ली याचिका

दिल्ली हाईकोर्ट ने सीजेपी नेताओं सौरभ दास और आशुतोष रांका की याचिका पर सुनवाई के…

11 minutes ago

10 मैच का सूखा खत्म, 41 गेंदों में ठोके 91 रन; पारी के बाद भावुक हुईं हरमनप्रीत कौर, देखें VIDEO

Ind vs zim Women's T20: हरमनप्रीत कौर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे टी20 में 41…

20 minutes ago

पीएम मोदी की विदेश नीति का असर; 100 अरब डॉलर के पार पहुंचा भारत-यूएई व्यापार, सांसद गुलाम अली खटाना ने गिनाईं बड़ी उपलब्धियां

भारत-यूएई संबंधों को लेकर राज्यसभा सांसद गुलाम अली खटाना ने पीएम मोदी की विदेश नीति…

27 minutes ago

लाइन पर आया अमेरिका…! भारत के आंतरिक मामलों पर टांग अड़ाने से मार्को रूबियो का साफ इनकार

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने भारत में विरोध-प्रदर्शनों और राजनीतिक हलचल को देश का…

49 minutes ago