देश

PM मोदी ने शेयर किया जर्मनी की इस सिंगर का वीडियों, भगवान श्रीराम के खूबसूरत भजन को दिखीं गाते हुए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के 105वें एपिसोड में सिंगर कैसंड्रा का जिक्र किया था, जिसके बाद से ही गूगल पर लोग इन्हें सर्च करने लगे थे. वहीं एक बार फिर पीएम मोदी कैसंड्रा से प्रभावित दिखे. इस बार पीएम ने अपने एक्स एकाउंट से उनके इंस्टाग्राम पर बना एक रील शेयर किया है.

ऐसे में फिर एक बार कैसंड्रा के चर्चे चारों ओर होने लगे हैं. पीएम मोदी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में भगवान श्रीराम पर बने गाने को उन्होंने बड़े ही खूबसूरत अंदाज में गाया है. गाने के बोल हैं …राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी…. यह गाना आजकल सबसे अधिक सुने जाने वालों भजनों में से एक बन चुका है.

पीएम मोदी पहले भी कर चुके हैं शेयर

बता दें कि सिंगर स्वाति मिश्रा के गाए इस गीत को भी पीएम मोदी शेयर कर चुके हैं. उन्होंने इस भजन का वीडियो शेयर करते हुए अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा था, “श्री राम लला के स्वागत में स्वाति मिश्रा जी का भक्ति से भरा यह भजन मंत्रमुग्ध करने वाला है”

कैसंड्रा को कई भारतीय भाषाओं का ज्ञान

कैसंड्रा को भगवान श्रीराम पर बने गाने को अपने सुरीले अंदाज में गाने वाली कैसंड्रा जर्मनी की रहने वाली हैं. उनका पूरा नाम कैसंड्रा मे स्पिटमैन. गायकी ही उनका पेशा है. कैसंड्रा कई भारतीय भाषाओं की जानकार हैं. 21 वर्षीय कैसंड्रा को न केवल हिंदी बल्कि उर्दू, असमिया, मलयालम, तमिल, बंगाली, संस्कृत और कन्नड़ जैसी दूसरी भारतीय भाषाओं में संगीत में महारत हासिल है. कैसंड्रा की सबसे खास बात यह है कि वह आज तक कभी भारत नहीं आईं हैं, लेकिन भारतीय भाषाओं और संस्कृति से पूरी तरह वाकिफ हैं.

इसे भी पढें: Bharat Express Conclave: भारत एक्सप्रेस के महामंच पर जुटेंगी ये हस्तियां, अलग-अलग सेशन में होगी अवध से श्रीराम पर बात

22 जनवरी को रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा

अयोध्या में 22 जनवरी को राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा होगी. राम भक्त राम मंदिर उदघाटन की खुशी में तमाम तैयारियों में जुटे हैं. इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने के लिए हर कोई आतुर दिखाई दे रहा है. न केवल अयोध्या बल्कि पूरा यूपी राममय नजर आ रहा है. तो वहीं राम भक्तों में इतना उत्साह है कि अभी से घर घर में राम भजन सुनाई दे रहे हैं.

Rohit Rai

Recent Posts

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

7 hours ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

8 hours ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

8 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

9 hours ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

9 hours ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

9 hours ago