Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

PM के 400 पार के नारे पर विपक्ष बोला- EVM सेट है क्या?

PM Modi Slogan: सांसद मनोज झा ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे कह रहे हैं कि लोक सभा चुनाव में बीजेपी को 370 सीटें मिलेंगी. साथ ही एनडीए 400 पार जाएगी, तो क्या इसका मतलब है कि इवीएम सेट है?

PM modi slogan

लोक सभा में पीएम मोदी

PM Modi Slogan: लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए गठबंधन 400 सीटें जीतने का दावा कर रही है. लोकसभा में सोमवार (5 फरवरी) को पीएम मोदी ने भी 400 सीटें जीतने का दावा किया. इस बीच मोदी के दावे पर बयानबाजियां शुरू हो गई हैं. विपक्ष की तरफ से मोदी के इस दावे को कोई सपना करार दे रहा है तो कोई यह कह रहा है कि ईवीएम पहले से सेट है क्या.

तो इसका मतलब ईवीएम सेट है क्या?

आरजेडी सांसद मनोज झा ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे कह रहे हैं कि लोक सभा चुनाव में बीजेपी को 370 सीटें मिलेंगी. साथ ही एनडीए 400 पार जाएगी, तो क्या इसका मतलब है कि इवीएम सेट है? मनोज झा ने आगे कहा- “जब आप सटीक नंबर बताते हैं तो संदेह खड़ा होता है.” जबकि बसपा के निलंबित सांसद ने दानिश अली ने कहा-“शायद पीएम मोदी को ईवीएम के कारण इतना अत्मविश्वास है? उन्हें कम से कम पद की गरिमा बनाई रखनी चाहिए. उनका अहंकार 2024 (लोकसभा चुनाव) में टूट जाएगा.”

सीपीआई नेता ने कहा इनको चुनाव से डर लग रहा है

वहीं, सीपीआई नेता बिनॉय विश्वास ने कहा कि पीएम मोदी की ये बयानबाजी बताती है कि वे जीत लेकर आश्वस्त नहीं हैं, इनको चुनाव से डर लग रहा है. सीपीआई नेता बिनॉय इसके आगे कहा कि सरकार ने देश की धर्म निरपेक्ष साख को नुकसान पहुंचाया है. 2 करोड़ नौकड़ियों का क्या हुआ, जिसका उन्होंने दावा किया था?

400 पार पर पियूष गोयल का पटलवार

भाजपा नेता पीयूष गोयल ने एक चैनल के कार्यक्रम में पूछे एक एक सवाल के जवाब में कहा कि खरगे ने संसद में साफ कह दिया है कि बीजेपी इस बार 400 पार. इसके अलावा उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष खुद ऐसा मानकर चल रहे हैं तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि विपक्ष कितना निहत्था और असहाय है.

यह भी पढ़ें: MP की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से 7 की मौत, 100 लोग झुलसे, धमाके से सड़क किनारे बिखरे शव

2024 में मिलेगी पीएम की मेहनत का फल

इसके अलावा न्यूज18 इंडिया के चौपाल कार्यक्रम में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि पीएम मोदी के 400 पार वाले बयान पर कहा-‘हम ओवर कॉन्फिडेंस में नहीं हैं, हम असल हकीकत को ध्यान में रखकर बात करते हैं जो मेहनत पीएम ने कई सालों में की है, उसी की मेहनत का फल 2024 के चुनाव में मिलेगा.’

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital