देश

PM नरेंद्र मोदी आज द्वारका एक्सप्रेसवे का करेंगे उद्घाटन, देश को देंगे 112 सड़क परियोजनाओं की सौगात

PM Narendra Modi inaugurate Dwarka Expressway: पीएम नरेंद्र मोदी आज हरियाणा के गुरुग्राम में पूरे देशभर में 1 लाख करोड़ की लागत वाली 112 सड़क परियोजनाओं को उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. इसके अलावा पीएम द्वारका एक्सप्रेस-वे के हरियाणा वाले हिस्से का भी लोकार्पण करेंगे. इसके अलावा पीएम मोदी यूपी में लगभग 4600 करोड़ रुपये की लागत वाली लखनऊ रिंग रोड़ के तीन खंड और आंध्रप्रदेश में 2950 करोड़ की लागत से विकसित एनएच 16 का भी उद्घाटन करेंगे.

जानकारी के अनुसार पीएम हिमाचल प्रदेश में लगभग 3400 करोड़ की लागत वाले एनएच 21 के किरतपुर-नेरचौक खंड का उद्घाटन करेंगे. पीएम कर्नाटक में 2750 करोड़ की लागत से बने डोबास्पेट-हेस्कोटे खंड और अलग-अलग राज्यों में 20 हजार 500 करोड़ की लागत वाली 42 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. वहीं पीएम मोदी देश के विभिन्न राज्यों की सड़क परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे.

ये भी पढ़ेंः सुधा मूर्ति और उनके पति के बुलंद हौसलों से आज के दिन Nasdaq की लिस्ट में शामिल होने वाली पहली भारतीय कंपनी बनी Infosys, जानें दिलचस्प कहानी

इन परियोजनाओं का भी उदघाटन करेंगेे पीएम

बता दें कि द्वारका एक्सप्रेसवे का 19 किलोमीटर लंबा हरियाणा खंड 4100 करोड़ की लागत से बनाया गया है. इस हाईवे पर लोग आईजीआई एयरपोर्ट और गुरुग्राम बाईपास से भी चढ़ सकेंगे. इसके अलावा पीएम दिल्ली में नांगलोई-नजफगढ़ रोड से द्वारक सेक्टर 24 तक 9.6 किमी. लंबी सिक्स लेन रोड भी शामिल है.

ये भी पढ़ेंः VIDEO: आपने देखी नदी से कचरा निकालने की तकनीक? समुद्र के पानी को साफ रखने के लिए 1000 नदियों पर लगाए जाएंगे ऐसे इंटरसेप्टर सिस्टम

 

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

Aaj Ka Rashifal: आज सर्वार्थ सिद्धि योग का असर, मेष से मीन तक जानें किस राशि की बदलेगी किस्मत?

Aaj Ka Rashifal: 30 सितंबर 2026 को कृत्तिका नक्षत्र के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग बन…

50 minutes ago

चतुर्थी और पंचमी श्राद्ध आज ही! जानें तर्पण का सही समय और राहुकाल समेत आज का पूरा पंचांग

Aaj Ka Panchang: 30 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष की चतुर्थी तिथि दोपहर 2:55 बजे…

1 hour ago

आज का मेष राशिफल: काम में मिल सकता है नया अवसर, रिश्तों में बढ़ेगी नजदीकी

Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन नए अवसर और…

1 hour ago

आज का वृषभ राशिफल: काम की व्यस्तता के बीच सेहत और खर्च पर रखें नजर

Aaj Ka Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन काम की व्यस्तता…

1 hour ago

आज का मिथुन राशिफल: आपकी बातों का पड़ेगा असर, नए काम के मिलेंगे मौके; खर्च पर रखें नियंत्रण

Mithun Rashi Aaj Ka Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने…

1 hour ago