महिलाओं में हार्ट अटैक की वजह है ये, जोखिम से बचने के लिए इन आदतों को करें दूर

Insomnia could increase heart disease among women: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में महिलाएं इतने व्यस्त हो गई हैं कि वो पूरी नींद लेना तक भूल जाती है. शरीर को स्वस्थ रखने के लिए एक व्यस्क को औसतन 6 से 8 घंटे की नींद लेना जरूरी होता है. लेकिन कम नींद लेने के कारण महिलाओं को स्वास्थ्य की अनेक समस्याएं होने लगी हैं. ऐसे में एक रिसर्च में पता चला है कि अगर महिलाएं नींद पूरी न लें और ये सिलसिला कई दिनों तक चलता रहे हैं तो वे दिल से जुड़ी बीमारी का शिकार हो सकती है. यही नहीं, अगर महिला रात के समय 7 घंटे की नींद न लें तो वे हार्ट अटैक जैसा समस्या का शिकार हो सकती है. नींद की कमी इस खतरे को महिलाओं में 70% अधिक बढ़ा देता है. ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि महिलाएं इस जोखिम से बचने के लिए क्या उपाय कर सकती है.

महिलाओं में हार्ट अटैक की वजह है ये

वैज्ञानिकों के अनुसार, जो महिलाएं नींद की कमी या बार बार नींद टूटने की समस्‍यासे जूझ रही है उनमें दिल से जुड़ी बीमारी होने का खतरा 70 प्रतिशत पाया गया है. वहीं जो महिला 5 घंटे से कम नींद ले रही है तो उनमें 72 प्रतिशत हार्ट अटैक, स्ट्रोक, हार्ट फेलियर, आर्टरी डिजीज जैसी समस्‍या पाई गई. जिन महिलाओं को लगातार नींद ना आने की समस्‍या रहती है उनका ब्‍लड प्रेशर बढ़ा रहता है और यह यह बॉडी रिदम को भी प्रभावित कर रहा है, जो हार्ट अटैक के खतरे को 75 प्रतिशत बढ़ा रहा है.

ये भी पढ़ें:Thyroid पर बढ़ने पर आपकी आंखें ही देती हैं ये संकेत, जानिए कैसे करें इससे बचाव

इन आदतों को करें दूर

-अगर महिलाओं की नींद पूरी नहीं हो पा रही है तो ऐसे में आप बॉडी और माइंड को शांत करने के लिए मेडिटेशन, मंत्र और योग का सहारा लें.

-महिलाएं राज को सोते समय तनाव लेती है जिसकी वजह से उनकी नींद पूरी नहीं हो पाती है ऐसे में आगर आपको तनाव की वजह से अगर नींद नहीं आ रही तो आप सेल्‍फ मसाज की मदद से इस परेशानी को दूर कर सकते हैं.

-माना जाता है कि योग करने से आपका शरीर स्वस्थ बना रहता है ऐसे में अगर आप सप्‍ताह में 150 मिनट व्‍यायाम करें तो इससे इनसोम्निया या अनिद्रा की परेशानी ठीक होने लगती है.

-डाइट में मैग्नीशियम रिच फूड को शामिल करें और सोने से 2 घंटे पहले डिनर कर लें. चाय कॉफी से दूरी बनाएं.

– रात में अगर आप सोने जा रही है तो सबसे पहले आप अपने मोबाइल स्क्रीन को बंद कर दें, उसके बाद रोज रात को गुनगुने पानी से नहा के सोएं, साथ ही रूम का लाइट ऑफ करें.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

बिहार के पीरू गांव ने दिल्ली को दिखाई नई राह: कंक्रीट के जंगलों में महकी गांव की सोंधी मिट्टी, प्रवासियों के लिए क़ायम की अनूठी मिसाल

यूनिवर्सिटी एल्युमनाई की तर्ज़ पर अब गांव के बाशिंदे भी महानगरों में मनाएं अपनी मिट्टी…

15 minutes ago

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…

4 hours ago

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

5 hours ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

5 hours ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

6 hours ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

6 hours ago