देश

कलपक्कम में प्रोटोटाइप फास्ट ब्रीडर रिएक्टर में ‘कोर लोडिंग’ के गवाह बने पीएम मोदी

तमिलनाडु के कलपक्कम में स्वदेशी निर्मित 500 मेगावाट इलेक्ट्रिक प्रोटोटाइप फास्ट ब्रीडर रिएक्टर में ‘कोर लोडिंग’ की शुरुआत देखी. इस दौरान पीएम मोदी ने रिएक्टर वॉल्ट और पीएफबीआर के नियंत्रण कक्ष का दौरा भी किया. भारत अपने परमाणु कार्यक्रम के दूसरे चरण में प्रवेश करने से एक कदम दूर है. जिसे सरकार की ओर से इस कदम को ऐतिहासिक बताया गया है.

रिएक्टर वॉल्ट और पीएफबीआर के नियंत्रण कक्ष का दौरा किया

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल, परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष ए के मोहंती, भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र के निदेशक विवेक भसीन और इंदिरा गांधी परमाणु अनुसंधान केंद्र के निदेशक बी वेंकटरमध्स के साथ रिएक्टर वॉल्ट और पीएफबीआर के नियंत्रण कक्ष का दौरा किया.

यह 500 मेगावाट इलेक्ट्रिक का फास्ट ब्रीडर रिएक्टर भारतीय नाभिकीय विद्युत निगम लिमिटेड ( BHAVINI) द्वारा विकसित किया गया है. एक आधिकारिक बयान में कहा गया, “कोर लोडिंग के पूरा होने पर, निर्णायक मोड़ के लिए पहला दृष्टिकोण हासिल किया जाएगा, जिससे बाद में बिजली उत्पादन होगा.”

यह भी पढ़ें- लालू यादव के तंज पर पीएम का पलटवार, बोले- देश मेरा परिवार, नड्डा-शाह ने X पर नाम के आगे ‘मोदी का परिवार’ लिखा

इसके साथ ही ये भी कहा गया है कि “आत्मनिर्भर भारत की भावना में, पीएफबीआर को एमएसएमई सहित 200 से अधिक भारतीय उद्योगों के योगदान के साथ BHAVINI द्वारा स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित किया गया है.”

पिछले साल 2.15 करोड़ यूनिट बिजली पैदा की गई थी

बता दें कि भारत 1985 से फास्ट ब्रीडर टेस्ट रिएक्टर प्रायोगिक इकाई संचालित कर रहा है. एफबीटीआर को 40 मेगावाट इलेक्ट्रिक पर लगभग 120 दिनों के लिए संचालित किया गया था और पिछले साल 2.15 करोड़ यूनिट बिजली पैदा की गई थी.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

ट्रक की टक्कर, लहूलुहान ड्राइवर… और फिर सड़क पर शुरू हो गया ‘टमाटर लूट’ का खेल

Jabalpur News: छिंदवाड़ा से कटनी जा रहे टमाटर से लदे पिकअप वाहन को जबलपुर में…

12 minutes ago

म्यांमार ट्रेनिंग कैंप मामला: अमेरिकी नागरिक मैथ्यू वकिंडाइक अमेरिका से लौटकर राऊज एवेन्यु कोर्ट में पेश, इमिग्रेशन एक्ट से बरी

म्यांमार ट्रेनिंग कैंप मामले में आरोपी अमेरिकी नागरिक मैथ्यू आरोन वकिंडाइक अमेरिका से लौटने के…

19 minutes ago

आखिर क्यों भड़का पेशेंट? मेडिकल जांच के दौरान महिला डॉक्टर को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल

Maharashtra woman doctor slap video: महाराष्ट्र के वर्धा में मेडिकल जांच के दौरान एक आरोपी…

21 minutes ago

फर्जी NRI हाउसिंग लोन मामले में ED की दिल्ली-एनसीआर, चंडीगढ़ और बेंगलुरु में 13 ठिकानों पर छापेमारी

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए एनआरआई के नाम पर हाउसिंग लोन लेने…

24 minutes ago

कैंसर मरीजों को बड़ी राहत: सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया MRP पर 30% ट्रेड मार्जिन का प्रस्ताव

केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर गैर-अनुसूचित कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन…

29 minutes ago

‘उड़ता तीर’ से क्यों उडी पाकिस्तान की नींद? वाघा बॉर्डर पर पहुंचे थे आयुष्मान-सारा, PAK ने की शर्मनाक हरकत

फिल्म 'उड़ता तीर' के प्रमोशन के लिए आयुष्मान खुराना और सारा अली खान के अटारी-वाघा…

52 minutes ago