मनोरंजन

Elvish Yadav Maxtern: फेसबुक-यूट्यूब पर करोड़ों फॉलोअर्स, ट्विटर पर खुद की ‘आर्मी’, विवादों की तिकड़म वाला एल्विश यादव कौन है? जानिए

एल्विश यादव… इन दिनों भारत में सोशल मीडिया पर ये नाम छाया हुआ है. एक 25-26 साल का लड़का..जिसने पिछले साल बिग बॉस ओटीटी 2 का विनर बनकर एंटरटेनमेंट वर्ल्ड में हलचल मचा दी थी, अब वह विवादों में है. विवाद भी एक-दो नहीं, बल्कि कई सारे पंगे..जिनमें उसका नाम आया है.

आपके मन में भी सवाल उठ रहा होगा कि एल्विश यादव आखिर है कौन और वो किस वजह से चर्चा में रहता है? यहां आज हम आपको उसकी पूरी कर्म-कुंडली दिखाने जा रहे हैं —

1997 में हरियाणा में जन्मा ‘एल्विश आर्मी’ का मुखिया

एल्विश यादव का मूल नाम— सिद्धार्थ यादव है. वो हरियाणा के गुरुग्राम का रहने वाला है. उसका जन्म 14 सितंबर 1997 को हुआ था. बचपन से वह अपने साथ के लड़के-लड़कियों संग मौज-मस्ती में मशगूल रहा…साथियों में उसका खासा क्रेज रहा. अब उसकी पहचान देश के मशहूर यूट्यूबर, स्ट्रीमर और गायक के तौर पर स्थापित हो चुकी है.

2023 में एल्विश यादव ने जब बिग बॉस ओटीटी 2 का खिताब जीता..उसके फॉलोअर्स की संख्या और तेजी से बढ़ी है. हालांकि, इसके साथ साथ वो विवादों के चलते भी चर्चा में रहा. उसके आलोचक कहते हैं कि एल्विश को मीडिया हेडलाइंस का हिस्सा बने में मजा आ रहा है और वो बार-बार कुछ ऐसा कर देता है, जिससे वो लाइमलाइट में आ जाता है.

X.Com पर ट्रेंड हुआ #ArrestElvishYadav

दो दिन पहले ही एल्विश पर गुरुग्राम में मारपीट का मामला दर्ज हुआ है. इंटरनेट पर एक वीडियो सामने आया, जिसमें वो एक युवक को दनादन मारते हुए देखा गया. हालांकि, ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है कि जब एल्विश ने ऐसा कुछ किया हो. कुछ हफ्तों पहले उसका नाम जहरीलों सांपों की तस्करी, नशा और युवतियों की प्रताड़ना से जोड़ा गया. जिसके चलते सोशल मीडिया पर #ArrestElvishYadav ट्रेंड होने लगा.

लोग बोले— हमें ऐसे इंफ्लूएंसर की जरूरत नहीं

एल्विश ने सफाई दी है कि उसने जो किया, वो ठीक था. वहीं, बहुत-से इंटरनेट यूजर्स का कहना है कि हमें इस तरह के इंफ्लूएंसर की जरूरत नहीं है. एक यूजर ने लिखा, कि “मैं एल्विश को अनफॉलो कर रहा हूं”. एक अन्य ने लिखा कि “मैंने तो अनफॉलो, अनसब्स्क्राइब कर दिया है एल्विश को हर जगह से!” एक और ने लिखा— “इसे फौरन अरेस्ट करो”. हजारों सोशल मीडिया यूजर्स एल्विश के लिए कुछ इसी तरह के कमेंट कर रहे हैं.

Bigg Boss के बाद बदले एल्विश के तेवर

सोशल मीडिया पर कई लोग कहते नजर आए कि एल्विश को अपने आप पर घमंड हो गया है, Bigg Boss से फेम मिलने के बाद उसके तेवर बदल गए हैं. एक महिला ने ट्वीट किया— “अगर किसी को पॉपुलैरिटी मिल जाती है…तो इसका मतलब यह नहीं कि वो किसी के साथ बुरे तरीके से पेश आए.”

एक ट्विटर यूजर ने लिखा— “मैं चिंतित हूं कि समय के साथ-साथ एल्विश का विवादों ने नाता बढ़ता जा रहा है. वो कभी दुकान में घुसकर किसी को मारते नजर आता है, तो कभी उस पर जहर की सप्लाई का आरोप लग रहा है.”

एल्विश के पुराने विवाद

  • रेव पार्टी केस- (सांपों का जहर सप्लाई करने का आरोप)
  • जयपुर थप्पड़ कांड- (एक रेस्टोरेंट में युवक को थप्पड़ जड़ते नजर आए एल्विश)
  • गमला चोरी मामला- (G-20 के लिए सड़क पर रखे गमले चुराने में भी एल्विश का नाम)
  • जर्नलिस्ट से बदतमीजी- (वैष्णो देवी मंदिर घटना के बारे में जर्नलिस्ट ने किया सवाल, तो एल्विश ने की बदतमीजी)
  • कीर्ति मेहरा संग ब्रेकअप- (जब लोगों को एल्विश और कीर्ति के बारे में पता लगा तो ये मामला कॉफी गरमाया था)
  • अभिषेक मल्हान विवाद- (एल्विश ने बिना नाम लिए कहा था कि मेरी इमेज खराब की जा रही है)
  • भीड़ ने एल्विश को पीटा- (भीड़ ने यूट्यूबर की जमकर की थी पिटाई, लेकिन ने खबरों को किया खारिज)

2 यूट्यूब चैनल, लाखों में होती है कमाई

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एल्विश यादव के दो यूट्यूब चैनल हैं. इन चैनल्स से वो हर महीने 10-15 लाख रुपए कमा लेता है. इनमें एक यूट्यूब चैनल है— Elvish Yadav vlogs, जिस पर 61 लाख फॉलोअर्स हैं. दूसरा उसका मुख्य चैनल है— Elvish Yadav, जिस पर डेढ़ करोड़ से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं. दोनों चैनल्स पर उसकी पर्सनल लाइफ की झलक भी देखने को मिलती है. इंस्टाग्राम पर भी उसके 14 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. एल्विश यादव systumm clothing नाम के क्लोदिंग ब्रांड का भी मालिक है.

करोड़ों का घर

एल्विश यादव के पिता एक लेक्चरर हैं. एल्विश यादव के पास गुड़गांव के वजीराबाद में 12-14 करोड़ का एक चार मंजिला आलीशान घर है. एल्विश की मंथली कमाई और घर-कारोबार जोड़कर कुल नेटवर्थ लगभग 40 करोड़ रुपए है. उनके कंटेट पर जमकर ऐड्स आते हैं जिससे उन्हें काफी ज्यादा रेवेन्यू भी मिलता है. इसके साथ ही वो दूसरे क्रिएटर्स के साथ कॉलैब करके भी अच्छा अमाउंट अपने खाते में जोड़ लेते हैं.

लग्जरी गाड़ियों का शौकीन

Elvish Yadav के पास Porsche 718 Boxster, Hyundai Verna, टोयोटा फॉर्चूनर है. गाड़ियों की कीमत की बात करें तो एल्विश के पास 1.75 करोड़ की Porsche 718 Boxster, 12 से 19 लाख की Hyundai Verna और 50 से 54 लाख तक की कीमत वाली Toyota Fortuner है. उनके पास Royal Enfield Classic 350 बाइक भी है.

खुद को बताता है सोशल वर्कर

एल्विश यादव की एक खुद की आर्मी है, जो इंटरनेट पर एक्टिव रहती है और उसे ‘एल्विश आर्मी’ कहते हैं. ‘एल्विश आर्मी’ का कहना है कि एल्विश यादव सिर्फ पैसा कमाना ही नहीं जानते बल्कि उन्हें सही लोगों तक पहुंचाते भी हैं. वो अपने पैसे का इस्तेमाल जरूरतमंदों को खाना खिलाने और पढ़ाने में करते हैं. उसका ‘एल्विश यादव फाउंडेशन’ के नाम से NGO है. इसकी मदद से वह वंचित बच्चों को पढ़ाई और जरूरतमंदों को मुफ्त भोजन प्रदान कराने का दावा करता है.

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

सलमान खान ने बिग बॉस से निकाला था बाहर, 10 साल बाद टीवी शो में वापसी करेंगी एक्ट्रेस?

'बिग बॉस 10' की कंटेस्टेंट करीब 10 साल बाद रियलिटी टीवी पर वापसी कर सकती…

11 minutes ago

प्रधानमंत्री से मिले…और मिनटों में सुलझ गया करोड़ों का मैटर! असगर अली से पीएम मोदी ने ऐसे निभाई बचपन की दोस्ती

पीएम मोदी के पुराने स्कूलमेट असगर अली वोरा ने 8 सितंबर को भायंदर की 2,810…

47 minutes ago

मोदक-लड्डू नहीं, बप्पा को चढ़ाते हैं बोबा टी! थाईलैंड की ये गणेश पूजा क्यों है खास?

Ganesh Puja Thailand: थाईलैंड के बैंकॉक में गणेश जी की मूर्ति के सामने बोबा टी…

1 hour ago

‘कर्मठ और शूरवीर को कभी नहीं छोड़ती समृद्धि’, पीएम मोदी ने शेयर किया महाभारत का श्लोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाभारत के शांतिपर्व का श्लोक साझा कर एकाग्रता, अनुशासन, वीरता और…

1 hour ago

‘जाते-जाते और विकराल रूप लेगा मानसून!’ दिल्ली से UP तक 4 वेदर सिस्टम एक्टिव, जानें मौसम का हाल

IMD ने 16 सितंबर को दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश समेत…

3 hours ago