Covid Cases in China
Covid Cases in China: चीन में एक बार फिर कोरोना की रफ्तार बढ़ने लगी है. कई शहरों में कोरोना की रफ्तार बेकाबू हो गई है जिसके कारण आंशिक लॉकडाउन लगाया जा रहा है. वहीं, रविवार को छह महीने में पहली बार कोरोना के कारण एक शख्स की मौत का मामला सामने आया है. ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, बीजिंग में 87 वर्षीय बुजुर्ग की कोरोना के कारण मौत हो गई. इसके पहले, मई महीने में कोरोना के कारण मौत का मामले सामने आया था.
तकरीबन 24 घंटे में 24263 नए मामले सामने आए हैं. वहीं राजधानी बीजिंग में कोरोना के 515 मामले आने के बाद चीनी अधिकारियों ने वहां की सबसे पुराने और फेमस थिएटर में नाटक के प्रदर्शन पर रोक लगा दिया है.
डाउनटाउन वांगफुजिंग शॉपिंग जिले में स्थित जिक्सियांग थिएटर को साल 1906 में बनाया गया था. बता दें कि यह थियेटर बुकिंग ओपेरा और अन्य पारंपरिक कला रूपों के प्रदर्शन के लिए काफी प्रसिद्ध माना जाता हैं. हाल ही में इस थिएटर को एक शॉपिंग मॉल की आठवीं मंजिल पर शिफ्ट किया गया है. मिली जानकारी के मुताबिक, इस थिएटर को 27 नवंबर को दोबारा खोला जाना था. लेकिन कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए इसकी तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है.
देश में लॉकडाउन और अन्य कड़े नियमों को सख्ती से लागू किया गया है. बीजिंग के निवासियों को नोटिस भेजकर घर से ना निकलने की सलाह भी दी गई है. वही रेस्तरां, मॉल और दुकान में आंशिक रूप से बंद कर दी गई है. कुछ दुकानें खुली है उनमें भी आवाजाही की मनाही की गई है. बता दें कि चीन में यह आदेश लागू किया गया है कि अगर कुरोना का एक भी मामला सामने आता है तो पूरे कार्यालय भवन या अपार्टमेंट को अधिकारी बंद कर सकते हैं. इसी बीच शहर के दक्षिण पूर्व में एक कोरोना का मामला सामने आने के बाद लोगों को एक होटल में क्वॉरेंटीन करने का आदेश दिया गया है.
चीन ने दक्षिणी ग्वांग्झू महानगर में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों से निपटने के लिए करीब 2,50,000 लोगों के लिए आइसोलेशन की सुविधा बनाने की योजनाओं की गई है. जीरो कोविड पॉलिसी के तहत चीनी अधिकारियों ने ये घोषणा ऐसे समय पर जब सरकार कोरोना के मामलों को कम करने की कोशिश में जुटी हुई है. चीन की इस पॉलिसी के कारण लाखों लोगों को अपने घरों में कैद रहने के लिए मजबूर होना पड़ रहा हैं.
त्रिपुरा में BSF जवानों पर हुए जानलेवा हमले के बाद प्रशासन सख्त नजर आ रहा…
बलोचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है, जो प्राकृतिक संसाधनों, विशाल पहाड़ों और रणनीतिक रूप…
भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की.…
ईरान में सत्ता बदलने की ट्रंप और नेतन्याहू की कोशिश क्यों नाकाम हुई? खामेनेई के…
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा को…
सुप्रीम कोर्ट ने बेंगलुरु के फाइव-स्टार होटलों पर समान प्रॉपर्टी टैक्स व्यवस्था को बरकरार रखा…