Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

UP में चुनावी चंदा देने में हेल्थकेयर, इंफ्रा, शराब और ऊर्जा सेक्टर की कंपनियां सबसे आगे… कारोबारियों ने खरीदे 250 करोड़ के बॉन्ड

वर्ष 2022 में एक बार में सबसे अधिक 50 करोड़ के बॉन्ड खरीदे गए. ये कारोबारी लखनऊ, कानपुर, गाजियाबाद, नोएडा, झांसी, सोनभद्र और महोबा सहित करीब 11 जिलों से जुड़े हैं.

सांकेतिक फोटो-सोशल मीडिया

Electoral Bond: इलेक्टोरल बॉन्ड से सम्बंधित जानकारी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) द्वारा देने के बाद इसे चुनाव आयोग ने सार्वजनिक कर दिया है और इसी के बाद लगातार उन कारोबारियों के नाम सामने आ रहे हैं, जिन्होंने राजनीतिक दलों को चंदा दिया है. इसमें उत्तर प्रदेश की कंपनियों और कारोबारियों के नाम भी सामने आए हैं, जिन्होंने अरबों रुपये का चुनावी चंदा इलेक्टोरल बॉन्ड के रूप में राजनीतिक दलों को दिया है. करीब 250 करोड़ रुपये का यह चंदा करीब-करीब सभी राजनीतिक दलों को दिया गया है. तो वहीं करीब दस कारोबारियों ने अपने नाम से छोटे-छोटे बॉन्ड भी खरीदे हैं.

इन्होंने खरीदे सबसे अधिक चुनावी बॉन्ड

चुनावी बॉन्ड में दी गई जानकारी के मुताबिक, ये कारोबारी यूपी की राजधानी लखनऊ के साथ ही कानपुर, गाजियाबाद, नोएडा, झांसी, सोनभद्र और महोबा सहित करीब 11 जिलों से जुड़े हैं. इसमें हेल्थकेयर, इंफ्रा, शराब और ऊर्जा सेक्टर की कंपनियां सबसे आगे हैं, जिन्होंने चुनावी चंदा दिया है. प्रदेश में सबसे अधिक इलेक्टोरल बॉन्ड गाजियाबाद के सुपर स्पेशिलिटी हेल्थ सेंटर, यशोदा सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल ने खरीदे. दी गई जानकारी में बताया गया है कि, नौ बार में 149 करोड़ रुपये का चंदा हॉस्पिटल ने राजनीतिक दलों को दिया. तो वहीं वर्ष 2022 में एक बार में सबसे अधिक 50 करोड़ के बॉन्ड खरीदे गए.

ये भी पढ़ें-Lok Sabha Election 2024: आज चुनाव आयोग करेगा तारीखों की घोषणा, जम्मू-कश्मीर में भी विधानसभा चुनाव की तारीखों का हो सकता है ऐलान

चुनावी बॉन्ड खरीदने में ये कम्पनियां हैं प्रमुख रूप से शामिल

एसबीआई द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश से काफी बड़ी संख्या में चुनावी बान्ड खरीदे गए. लखनऊ की इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी एपको इंफ्राटेक, सोनभद्र के रेणुका इन्वेस्टमेंट्स एंड फाइनेंस, मैरियाड डेवलपर लखनऊ, रेणुकेश्वर इन्वेस्टमेंट सोनभद्र, मीनू क्रिएशन नोएडा, रेडिको खेतान, वेस्टर्न यूपी पावर ट्रांसमिशन कंपनी और नंदी इंटरप्राइजेज आदि ने अच्छी-खासी संख्या में चुनावी बॉन्ड खरीदा.

21 से अधिक बिजनेसमैन ने अपने नाम से खरीदे चुनावी बॉन्ड

इसी के साथ ही स्टाक, मसाला, एफएमसीजी, रियल एस्टेट, चाय आदि से बिजनेस से जुड़े नोएडा, कानपुर, गाजियाबाद के कारोबारियों के नाम भी शामिल हैं, जिन्होंने छोटे-छोटे बॉन्ड खरीदे. ये सारे बॉन्ड 2019 से 2022 के बीच खरीदे गए, जिसमें व्यक्तिगत नाम से भी बॉन्ड खरीदे गए. इसके तहत करीब 21 से अधिक कारोबारियों के नाम सामने आए हैं. इन लोगों ने करीब-करीब 15 करोड़ रुपये के बॉन्ड खरीदे.

इन लोगों ने खरीद इतने के बॉन्ड

दी गई जानकारी में अजय गुप्ता ने 2 करोड़, आलोक नारायण पांडेय ने 3.40 करोड़, मसाला कारोबारी राजीव कुमार जैन ने 20 लाख, अनिल चांडक और अनुभव चांडक ने 17 लाख, विनय अग्रवाल के 9 लाख, रोहित अग्रवाल 4 लाख, राजेश कुमार अग्रवाल ने 8 लाख, मसाला कारोबारी दीपक खेमका 5 लाख, दीपक अग्रवाल ने 5 लाख के बॉन्ड खरीदे.

ये भी नाम शामिल

इसके अलावा अंचित महेश्वरी, अभय शुक्ला, आलोक कुमार जैन, अंकित केडिया, विनीत गुप्ता, विकास गुप्ता, संजीव व संजय झुनझुनवाला, संदीप झुनझुनवाला, ज्योत्सना अग्रवाल, दिवाकर निगम, संदीप अग्रवाल, प्रेम अग्रवाल, चंदन अग्रवाल, एस सी सरावगी, दिनेश अग्रवाल,चार व्यापारी रमेश अग्रवाल के भी नाम भी चुनावी चंदा देने की लिस्ट में शामिल है. ये सभी कारोबारी कानपुर, बरेली, आगरा, खीरी, मेरठ, प्रयागराज, झांसी आदि शहरों से जुड़े बताए जा रहे हैं.

सबसे अधिक बॉन्ड खरीदने वालों के नाम

वेस्टर्न यूपी पावर ट्रांसमिशन कंपनी – 50 करोड़
यशोदा सुपर हास्पिटेलिटी – 149 करोड़
रेणुकेश्वर इन्वेस्टमेंट प्राइवेट लिमिटेड – 5 करोड़
रेणुका इन्वेस्टमेंट्स एंड फाइनेंस – 5 करोड़
रेडिको खेतान – 5 करोड़
नंदी इंटरप्राइजेज – 8 करोड़
मीनू क्रिएशन – 60 लाख
केआरबीएल लिमिटेड – 20 लाख
मैरियाड डेवलपर -14 लाख रुपये

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital