PM Modi Uttarakhand Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 अक्टूबर को उत्तराखंड का दौरा करने वाले है. पीएम मोदी दिल्ली से बरेली या पंतनगर उतरेंगे. इसके बाद सेना के विशेष विमान से पिथौरागढ़ को रवाना होंगे. अब पीएम मोदी अल्मोड़ा के जागेश्वर धाम, पिथौरागढ़ के आदि कैलाश और पिथौरागढ़ शहर में जनसभा वाले कार्यक्रम में भाग लेंगे. इसके साथ ही उत्तराखंड में कई परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी करेंगे.
जानकारी के मुताबिक सबसे पहले सुबह करीब साढ़े आठ बजे प्रधानमंत्री पिथौरागढ़ जिले के जोलिंगकोंग पहुंचेंगे, जहां वह पार्वती कुंड में पूजा और दर्शन करेंगे. प्रधानमंत्री इस स्थान पर पवित्र आदि-कैलाश से आशीर्वाद भी लेंगे. यह क्षेत्र अपने आध्यात्मिक महत्व और प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है. इसके बाद ही वे पिथौरागढ़ जिले के गुंजी गांव पहुंचेंगे, जहां वह स्थानीय लोगों से बातचीत करेंगे और स्थानीय कला और उत्पादों पर प्रकाश डालने वाली एक प्रदर्शनी का दौरा करेंगे.
पीएम मोदी सेना, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) और सीमा सड़क संगठन (BRO) के कर्मियों के साथ भी बातचीत करेंगे. दोपहर करीब 12 बजे प्रधानमंत्री जागेश्वर, जिला अल्मोडा पहुंचेंगे, जहां वह जागेश्वर धाम में पूजा और दर्शन करेंगे. इसमें लगभग 6200 फीट की ऊंचाई पर स्थित, जागेश्वर धाम में लगभग 224 पत्थर के मंदिर शामिल हैं. बता दें कि इसके बाद प्रधानमंत्री दोपहर करीब 2:30 बजे पिथौरागढ़ पहुंचेंगे, जहां वह ग्रामीण विकास, सड़क, बिजली, सिंचाई, पेयजल जैसे क्षेत्रों में लगभग 4200 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, राष्ट्र को समर्पित और शिलान्यास करेंगे. इन परियोंजनाओं में जल, बागवानी, शिक्षा, स्वास्थ्य और आपदा प्रबंधन भी शामिल हैं.
यह भी पढ़ें- Amartya Sen: नोबेल पुरस्कार विजेता और भारतीय अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन के निधन की खबर अफवाह, बेटी ने कहा- सकुशल हैं
बता दें कि उत्तराखंड के अल्मोड़ा में स्थित जिस जागेश्वर धाम में जाने जाते हैं. इन्हें योगेश्वर नाम के नाम से भी जाना जाता है. इसे भगवान शिव की तपस्थली माना जाता है. शिव का यह ज्योतिर्लिंग आठवां ज्योतिर्लिंग है. इस धाम का उल्लेख स्कंद पुराण, शिव पुराण और लिंग पुराण में भी मिलता है. यह उत्तराखंड का पांचवां धाम है. ऐसे में यहां से पीएम मोदी भक्ति का अहम संदेश देने वाले हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी पेट्रोलियम के आयात पर प्रतिबंध लगाने वाले…
SP BJP Poster War: यूपी में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले भगवान कृष्ण के नाम…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के खूंटी जिले में एक सड़क दुर्घटना के दौरान सात…
Delhi AQI Today: दिल्ली में प्रदूषण का प्रकोप जारी है और AQI 700 के पार…
CM Yogi: उत्तर प्रदेश में किसानों को फसल नुकसान पर अब 25 से 30 फीसदी…
धनतेरस के पावन अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई नेताओं की ओर से…