कुसल मेंडिस (सोर्स- X)
World Cup 2023 PAK vs SL: वर्ल्ड कप 2023 के आठवें मैच में पाकिस्तान के खिलाफ श्रीलंकाई बल्लेबाज कुसल मेंडिस ने 77 गेंदों में 122 रनों की पारी खेलने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए पारी के दौरान मेंडिस ने 65 गेंदों पर अपना शतक जमाया. इस दौरान उनके बल्ले से 17 चौके और 6 छक्के निकले. इसके साथ ही उन्होंने श्रीलंका के लिए वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.
श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए गए पोस्ट के अनुसार कुसल मेंडिस को पाकिस्तान के खिलाफ पारी खेलने के बाद मैदान से लौटते समय जकड़न का सामना करना पड़ा, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया है. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने अपने बयान में कहा कि, ‘पाकिस्तान के खिलाफ मैच में 77 गेंदों में 122 रनों की शानदार पारी खेलने के बाद मैदान से लौटते समय जकड़न का सामना करना पड़ा, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया है. उनकी जगह दुशान हेमंत फील्डिंग करेंगे. वहीं सदीरा समरविक्रम विकेटकीपर की भूमिका निभाएंगे.
वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान के खिलाफ खेलते हुए अपने दूसरे मैच में कुसल मेंडिस ने 77 गेंद में 122 रनों की पारी खेली. उन्होंने 65 गेंदों में शानदार शतक जड़ते हुए विश्व कप में श्रीलंका की ओर से सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गये. इससे पहले ये रिकॉर्ड दिग्गज बल्लेबाज कुमार संगकारा के नाम था. उनके नाम वर्ल्ड कप में 70 गेंदों में शतक लगाने का रिकॉर्ड है.
पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच में कुसल मेंडिस ने कई रिकॉर्ड बनाए हैं. 122 रनों की पारी खेलने के बाद कुसल मेंडिस पाकिस्तान के खिलाफ वनडे विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले श्रीलंकाई बल्लेबाज भी बन गये हैं. वह हसन अली के गेंद पर आउट हो गये.
ये भी पढ़ें- World Cup 2023 PAK vs SL: पाकिस्तान के खिलाफ कुसल मेंडिस ने जड़ा तूफानी शतक, टूटा कुमार संगकारा का रिकॉर्ड
विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले श्रीलंकाई बल्लेबाजों की बात की जाय तो इस लिस्ट में भी कुसल मेंडिस सबसे ऊपर है. उनके नाम 77 गेंद में 122 रन दर्ज हो गया है. वहीं इस सूची में दूसरे स्थान पर रोशन महानामा का नाम है. उन्होंने 1987 में 89 रन की पारी खेली थी. इसके अलावा इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर ब्रैंडन कुरुप्पु का नाम है. उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 72 रन बना चुके हैं.
UP Assembly Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अखिलेश यादव के चुनाव नहीं…
Film Notice Pankaj Jha Bharat Express podcast Arun Govil: फिल्म 'नोटिस' में 39 साल बाद…
दिल्ली पुलिस की हेड कॉन्स्टेबल चंचल ने एक साल के भीतर 119 लापता बच्चों और…
IPL 2027 ट्रेडिंग विंडो में CSK और SRH ने बड़ा सौदा किया है. लियाम लिविंगस्टन…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन पैरा गेम्स के पदक विजेता खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनके…
Parshvnath Developers: सुप्रीम कोर्ट ने पार्श्वनाथ डेवलपर्स के प्रोजेक्ट्स में घर खरीदने वाले सत्यापित आवंटियों…