देश

CBI के डायमंड जुबली समारोह का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी, जांच एजेंसी का ट्विटर हैंडल भी करेंगे लॉन्च

CBI Diamond Jubilee Celebrations: पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) 3 अप्रैल (सोमवार) को दिल्ली में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के डायमंड जुबली समारोह का उद्घाटन करेंगे. कार्यक्रम के दौरान विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक और सीबीआई के सर्वश्रेष्ठ जांच अधिकारियों और स्वर्ण पदक प्राप्त करने वालों के लिए एक समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रधानमंत्री पुरस्कार विजेताओं को पदक प्रदान करेंगे.

प्रधानमंत्री शिलांग, पुणे और नागपुर में सीबीआई के नवनिर्मित कार्यालय परिसरों का भी वर्चुअली उद्घाटन करेंगे. वह सीबीआई के डायमंड जुबली समारोह वर्ष को चिन्हित करते हुए एक डाक टिकट और स्मारक सिक्का भी जारी करेंगे.

ये भी पढ़ें: लखनऊ में ‘भारत एक्सप्रेस’ के ऑफिस का शुभारंभ, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और जूही सिंह समेत कई दलों के नेता पहुंचे, न्यूज चैनल को दी शुभकामनाएं

सीबीआई का ट्विटर हैंडल भी करेंगे लॉन्च

सीबीआई की सोशल मीडिया पर भी पहली बार एंट्री होने जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी सीबीआई का ट्विटर हैंडल भी लॉन्च करेंगे. सीबीआई की सोशल मीडिया पर मौजूदगी से जांच एजेंसी का दायरा और भी बढ़ेगा. इससे भ्रष्टाचार के मामलों पर नकेल कसने में भी मदद मिलेगी. जांच एजेंसी आने वाले समय में सोशल मीडिया ब्रांच को और भी ज्यादा सशक्त करने में जुटी है.

बता दें कि सीबीआई की स्थापना 1 अप्रैल, 1963 को गृह मंत्रालय के एक प्रस्ताव द्वारा की गई थी. शुरू में केन्‍द्र द्वारा सूचित अपराध केवल केन्‍द्रीय सरकार के कर्मचारियों द्वारा भ्रष्‍टाचार से ही सम्‍बन्धित था. लेकिन समय के साथ-साथ बड़ी संख्‍या में सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों की स्‍थापना के साथ ही इन उपक्रमों के कर्मचारियों को भी जांच एजेंसी के क्षेत्र के अधीन लाया गया.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

9 hours ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

9 hours ago