होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
By Govind Kumar Singh
Dhananshree Verma and Yuzvendra Chahal (Pic Source-Twitter)
Yuzvendra Chahal IPL 2023: चतुर, चालाक, चंचल चहल! राजस्थान रॉयल्स के स्टार गेंदबाज युजवेंद्र चहल आईपीएल के 16वें सीजन के अपने पहले ही मैच में शानदार परफॉर्मेंस के दम पर सुर्खियों में है. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स ने 72 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की. इसमें गेंद से सबसे बड़ा योगदान युजवेंद्र चहल का रहा. लेग स्पिनर ने अपने चार ओवरों में 4/17 के आंकड़े के साथ SRH के मध्य क्रम का सफाया किया. मयंक अग्रवाल, आदिल राशिद और भुवनेश्वर कुमार को आउट करने से पहले चहल ने पहले हैरी ब्रूक को क्लीन बोल्ड किया.
चहल का चला जादू, खुशी से झूम उठी धनश्री
धनश्री के अपने पति के चीयर करने की वीडियो को राजस्थान रॉयल्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट में साझा किया.
ये भी पढ़ें: RR vs SRH IPL 2023: राजस्थान रॉयल्स की धमाकेदार शुरुआत, सनराइजर्स को 72 रनों से दी मात
युजवेंद्र चहल के शानदार स्पैल से फैन्स काफी खुश हुए लेकिन कुछ ने उन्हें केवल आईपीएल में प्रदर्शन करने के लिए ट्रोल किया न कि टीम इंडिया के लिए.
चहल के नाम एक खास रिकॉर्ड
टीम इंडिया के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल ने इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया क्योंकि वह टी20 में 300 विकेट लेने वाले पहले भारतीय बन गए. चहल ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के राजस्थान रॉयल्स के शुरुआती मैच के दौरान यह उपलब्धि हासिल की. चहल ने उपलब्धि हासिल करने के लिए SRH बल्लेबाज हैरी ब्रूक को आउट किया. बता दें, उनके 300 विकेटों में से 91 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आए हैं.
मैच हाइलाइट्स
टॉस जीतकर सनराइजर्स हैदराबाद ने गेंदबाजी करने का फैसला लिया है. जवाब में राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद के सामने 204 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है. सुपर संडे के पहले मुकाबले में जोस बटलर और यशस्वी ने इस कदर गदर मचाया कि क्रिकेट फैंस के रौंगटे खड़े हो गए. दोनों ओपनर्स ने पावरप्ले (6 ओवर) में 85 रन ठोक डाले.
इसके बाद सैमसन ने मौके का पूरा फायदा उठाते हुए टीम को एक बड़े टोटल तक पहुंचाया. विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की टीम की बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लाप रही. ‘RC 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 131 रन ही बना पाई.
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…