पीएम मोदी और उनकी मां
PM Modi’s Mother Heeraben Passes Away: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन का शुक्रवार को निधन हो गया. वे 100 साल की थीं. हीराबेन ने अहमदाबाद के अस्पताल में अंतिम सांस ली. अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद हीरा बा को मंगलवार शाम अस्पताल में भर्ती कराया गया था. अस्पताल द्वारा जारी बयान के मुताबिक, पीएम मोदी की मां हीराबेन ने आज सुबह (30 दिसंबर) 3:30 बजे अंतिम सांस ली.
पीएम मोदी ने हीरा बा के लिए ट्वीट किया, “शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम… मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है.” उन्होंने आगे लिखा, “मैं जब उनसे 100वें जन्मदिन पर मिला तो उन्होंने एक बात कही थी, जो हमेशा याद रहती है कि काम करो बुद्धि से और जीवन जियो शुद्धि से.” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी मां के निधन की खबर मिलते ही अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए. वे शुक्रवार को सुबह अहमदाबाद हवाई अड्डे पहुंचे हैं.
गृह मंत्री अमित शाह ने पीएम नरेंद्र मोदी की मां के निधन पर दुख जताते हुए कहा, ” पीएम मोदी की पूज्य माताजी हीरा बा के स्वर्गवास की सूचना अत्यंत दुःखद है. माँ एक व्यक्ति के जीवन की पहली मित्र और गुरु होती है जिसे खोने का दुःख निःसंदेह संसार का सबसे बड़ा दुःख है. हीरा बा ने जिन संघर्षों का सामना करते हुए परिवार का पालन पोषण किया वो सभी के लिए एक आदर्श हैं. उनका त्यागपूर्ण तपस्वी जीवन सदा हमारी स्मृति में रहेगा. पूरा देश दुःख की इस घड़ी में प्रधानमंत्री मोदी व उनके परिवार के साथ खड़ा है. करोड़ों लोगों की प्रार्थना आपके साथ हैं. ॐ शांति”
इसके पहले, गुरुवार को गुजरात सरकार की ओर से जानकारी दी गई कि पीएम मोदी की मां अब ठीक स्वस्थ हो रही हैं और जल्द ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है. हीराबेन का अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में इलाज चल रहा था.
यूएन मेहता अस्पताल के डॉक्टरों ने अपनी शुरूआती जांच में उम्र संबंधी दिक्कत पाया था. डॉक्टरों का कहना था कि हीराबेन की ज्यादातर रिपोर्ट नॉर्मल है. उनके ब्लड प्रेशर, 2 डी ईको रिपोर्ट भी नॉर्मल बताई गई थी. सीटी स्कैन में भी कुछ खास निकलकर सामने नहीं आया था. लेकिन, शुक्रवार को उनका निधन हो गया. जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी की मां के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार गांधीनगर के सेक्टर 30 की श्मशान भूमि पर होगा. उससे पहले अंतिम यात्रा निकाली जाएगी.
-भारत एक्सप्रेस
ACS Sanjay Dubey On MP Urban Body Scam: वायरल वीडियो पर नगरीय प्रशासन विभाग के…
उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के सनसिटी में ‘जाणता राजा’ के महामंचन को देखने हजारों लोग…
BSF Seized Pakistani Fishermen Boat: गुजरात के कच्छ में सर क्रीक इलाके से BSF ने…
अदाणी एयरपोर्ट्स और एयर इंडिया ग्रुप ने बड़ा फैसला लिया है. दिसंबर 2026 से नवी…
हरिद्वार में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज की सावन के बाद अब नवरात्र के…
अदाणी एयरपोर्ट्स और इंडिगो ने बड़ा ऐलान किया है. फरवरी 2027 से नवी मुंबई एयरपोर्ट…