Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

कूच बिहार में तृणमूल कांग्रेस के गुंडों ने हम पर हथियारों से हमला किया, ममता डरी हुई हैं क्योंकि यहां मैं जीतूंगा: केंद्रीय मंत्री निसिथ प्रमाणिक

West Bengal News: लोकसभा चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) से भाजपा की रार ठनी हुई है. दोनों दलों के बीच सियासी वाकयुद्ध तेज होता जा रहा है. अभी केंद्रीय मंत्री निसिथ प्रमाणिक ने TMC पर निशाना साधा-

Nisith Pramanik BJP

केंद्रीय मंत्री निसिथ प्रमाणिक

Nisith Pramanik Vs TMC : लोकसभा चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) से भाजपा की रार ठनी हुई है. दोनों दलों के बीच सियासी वाकयुद्ध तेज होता जा रहा है. भाजपा नेता एवं केंद्रीय मंत्री निसिथ प्रमाणिक ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर हमला बोला है.

केंद्रीय मंत्री निसिथ प्रमाणिक ने अभी कहा— “मेरे काफिले पर तृणमूल कांग्रेस (TMC) के गुंडों ने हमला किया. ऐसा अब तक कई बार हो चुका है. इसकी वजह यह है कि वे मेरी जीत से डरे हुए हैं.”

Nisith Pramanik BJP

निसिथ प्रमाणिक अपने काफिले पर हुए हमले के बारे में बोले कि कल वहां जो घटना हुई वह बहुत ही निंदनीय है…टीएमसी और कांग्रेस द्वारा यहां बार-बार ऐसी घटनाओं को अंजाम दिया जाता है. 19 मार्च से पहले भी मुझ पर दो-तीन बार हमला किया गया था.

निसिथ प्रमाणिक ने कूच बिहार में कहा— “जब मैं प्रत्याशी के रूप में यहां आया था तो मैंने सभी से कहा था कि हम सब लोगों को एक साथ आना चाहिए और लोकतंत्र के इस उत्सव में सभी को अधिक से अधिक भाग लेना चाहिए. मैंने अपील की कि आम लोगों को भी अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए.”

तृणमूल कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए निसिथ प्रमाणिक बोले— “मैं कहूंगा कि तृणमूल कांग्रेस के लोग स्पष्ट रूप से जानते हैं कि वे यह सीट हार रहे हैं. कूचबिहार में इनके गुंडों ने हमारे काफिले पर हथियारों से हमला किया. यह एक पूर्व नियोजित हमला है और तृणमूल कांग्रेस को यह पता है कि जब तक मैं जीवित हूं ये सीट मुझे ही मिलेगी और यहां की जनता का पूरा आशीर्वाद मुझे मिलेगा.”

यह भी पढ़िए: लोकसभा चुनाव से पहले राजद के ब्रह्मपुर से विधायक शम्भूनाथ यादव के आवास पर ED की छापेमारी



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital