आजम खान (वीडियो ग्रैब)
Azam Khan: सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान चुनावी जनसभा में शोर मचा रही जनता पर ही भड़क गए और जमकर खरी-खोटी सुनाने लगे. यहां मौजूद लोगों को उन्होंने न केवल भेड़ों से भी बदतर कह डाला बल्कि वोट मांगते हुए खुद को भिखारी भी बताया. इस मौके पर उनके साथ उनके बेटे अब्दुल्लाह आजम खान भी मौजूद रहे.
शनिवार देर रात आजम खान ने अपने बेटे के साथ रामपुर में दो जनसभाओं को सम्बोधित किया. पहली जनसभा सेफ़नी नगर पंचायत में की और उसके बाद दूसरी जनसभा शाहबाद नगर पंचायत में की. इसी दौरान शाहबाद नगर पंचायत में जनसभा करते हुए आज़म खान ने जनता के सामने हाथ फैला कर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी वसीम खान के लिए जनता से वोट मांगा.
इसके बाद जैसे ही आजम खान ने अपना भाषण शुरू किया, लोग चिल्लाने लगे. इस पर वह भड़क गए और जनता से कहा, “चुप हो जाइए, क्या कोई बोलने की बीमारी हो गयी है. कुछ तो सलीका सीखो. कोई नज़्म तो रखो. जिंदगी में कैसे जिओगे.” आज़म खान यहीं नहीं रुके, उन्होंने जनता को भेड़ों से बदतर बताते हुए तल्ख अंदाज़ में कहा, “भेड़ों से भी बदतर हो गए हैं आप, कैसे जिओगे, क्या हो गया है तुम्हें, तुम लोग एक जगह खड़े नहीं हो सकते.”
आजम खान ने कहा, “तुमसे ज्यादा डिसिप्लिन भला किसमें था, तुम्हारी नमाज का वक्त एक, तुम्हारी अजान का वक्त एक, तुम्हारा पैदा होने का वक्त और तुम्हारा मरने का वक्त है. हम तो तुम्हारे लिए आए हैं. तुमसे मांगने आए हैं. अब बताओ मांगने वाला क्या लाता है. खुले हुए हाथ किसके होते है. भिखारी के होते हैं. हमारी हैसियत क्या है. एक भीख मांगने वाले की है.” इसके बाद आज़म खान ने कहा, “हम भिखारी तो हैं. कोई हाथ पर वोट रख देता है, कोई नोट रख देता है, कोई थूक देता है, कोई अंगारा रख देता है. उस सब को समेटकर हम तुम्हारे बच्चे के लिए कलम खरीद कर लाते हैं. चाकू खरीद कर नहीं लाते हैं.”
ये भी पढ़ें- “क्या चाहते हो कोई आए और कनपटी पर गोली मारकर चला जाए…” चुनावी प्रचार में बोले सपा नेता आजम खान, वीडियो वायरल
कलम की बात आगे करते हुए आजम खान ने जनता से कहा कि रामपुर को उन्होंने पहचान दिलाई है. सपा नेता ने कहा, “मैंने 40 साल की मेहनत के बाद तुम्हारे माथे से इस बदनामी के कलंक को हटाया है, लेकिन आज 80 लाख रुपए की क़ीमत का चाकू लगाकर तुम्हारे हाथ से कलम लेने का काम किया जा रहा है.” आजम खान ने कहा, “तुम क्या चाहते हो तुम्हारे बीच चाकू बांट दिए जाएं या कलम बांट दिए जाए?
-भारत एक्सप्रेस
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…