देश

UP News: पश्चिमी यूपी के अलग राज्य की मांग पर छिड़ा सियासी संग्राम, भाजपा के फायर ब्रांड नेता संगीत सोम ने कहा, “बन जाएगा पाकिस्तान…”

UP Politics: पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलग राज्य बनाए जाने की मांग को लेकर यूपी की सियासत में संग्राम छिड़ गया है. मेरठ को राजधानी बनाने और यूपी वेस्ट को अलग राज्य बनाए जाने के मुद्दे को हवा देने के बाद केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान घिरते नजर आ रहे हैं. बीजेपी के फायर ब्रांड नेता संगीत सोम ने इसको लेकर उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और कहा है, “पश्चिमी यूपी अलग राज्य बना तो मिनी पाकिस्तान बन जाएगा.” इसी के साथ उन्होंने दावा किया कि, फिर इस राज्य में हिंदू अल्पसंख्यक हो जाएंगे, एक वर्ग की आबादी जिस हिसाब से बढ़ रही है उससे पश्चिम की डेमोक्रेसी बदल जाएगी.

दिल्ली में मिलाया जाए

संगीत सोम ने इस मांग को लेकर अपना बयान देते हुए कहा है कि, “पश्चिमी यूपी को अलग राज्य बनाने की मांग बिल्कुल भी जायज नहीं है. मैं केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान के बयान से बिल्कुल भी सहमत नहीं हूं और इसका खुलकर विरोध करता हूं.” इसी के साथ उन्होंने संजीव बालियान पर निशाना साधते हुए कहा कि, “उन्होंने जो ऐसा बयान दिया है, वो पार्टी के प्रवक्ता नहीं हैं. पश्चिमी यूपी को अलग करना है तो दिल्ली में मिलाया जाए.”

ये भी पढ़ें-Delhi Police Raid: Newsclick से जुड़े पत्रकारों के ठिकानों पर रेड, चीनी फंडिंग का आरोप, हिरासत में लिए गए कुछ लोग

मायावती कर चुकी हैं प्रस्ताव पेश

बता दें कि वेस्ट यूपी के अलग राज्य की मांग कर संजीव बालियान अपनी ही पार्टी के नेता के सवालों से घिर गए हैं. गौरतलब है कि, पहले भी कई बार उत्तर प्रदेश कई जिलों को मिलाकर एक अलग राज्य बनाने की मांग उठ चुकी है. यानी यूपी को चार हिस्सों- पूर्वांचल, पश्चिमांचल, बुंदेलखंड और अवध प्रदेश में बांटने की मांग की जा चुकी है. यही नहीं साल 2011 में बसपा की सरकार के दौरान तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती ने इस मामले को लेकर विधानसभा में प्रस्ताव तक पेश कर दिया था.

जाट संसद में उठी थी मांग

बता दें कि रविवार को सुभारती यूनिवर्सिटी मेरठ में एक अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद सम्मेलन का आयोजन किया गया था, जिसमें केंद्रीय मंत्रीय संजीव बालियान ने भी हिस्सा लिया था. इसी दौरान उन्होंने पश्चिमी उत्तर प्रदेश को एक अलग राज्य बनाने की मांग उठाई थी और कहा था कि, इस अलग राज्य की राजधानी मेरठ को बनाया जाए. इसी के साथ आबादी का जिक्र करते हुए कहा था कि, यहां की आबादी आठ करोड़ है और हाईकोर्ट यहां से 750 किलोमीटर दूर है, ऐसे में यह मांग पूरी तरह जायज है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

6 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

6 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

6 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

7 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

7 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

7 hours ago