Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Delhi Police Raid: Newsclick से जुड़े पत्रकारों के ठिकानों पर रेड, चीनी फंडिंग का आरोप, हिरासत में लिए गए कुछ लोग

दिल्ली-एनसीआर में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल न्यूज क्लिक के 30 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की कार्रवाई कर रही है.

News Click के 30 ठिकानों पर पुलिस की छापेमारी

News Click के 30 ठिकानों पर पुलिस की छापेमारी

दिल्ली-एनसीआर में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल न्यूज क्लिक के 30 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की कार्रवाई कर रही है. पुलिस की छापेमारी के दौरान अभी तक टीम को इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, कुछ दस्तावेज और लोगों के मोबाइल फोन को जब्त कर लिया है. न्यूज क्लिक पर विदेशी फंडिंग को लेकर मामला दर्ज किया गया था. ये मामला संसद में भी जोर-शोर से उठा था.

इन लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, एनडीटीवी के पूर्व मैनेजिंग एडिटर औनिंद्यो चक्रवर्ती, उर्मिलेश और अभिसार शर्मा को आतंकी संबंधों के आरोप में गिरफ्तार भी किया गया है. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं की गई है. पुलिस ने सांस्कृतिक कार्यकर्ता सोहेल हाशमी के घर पर भी रेड की है. इसके अलावा न्यूज क्लिक के सीईओ प्रबीर पुरकायस्थ के घर भी छापेमारी चल रही है. इसी कड़ी में भाषा सिंह और तीस्ता के घर पर भी स्पेशल सेल की टीम ने पहुंचकर छापा मारा है.

यह भी पढ़ें- Rajouri Encounter: राजौरी में सेना और आतंकियों के साथ मुठभेड़, पैरा कमांडो यूनिट के 3 जवानों को लगी गोली

केंद्रीय मंत्री ने उठाया था मुद्दा

बता दें कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अगस्त महीने में न्यूज क्लिक के चीन से संबंध को लेकर मामला उठाया था. जिसमें उन्होंने कांग्रेस पार्टी को भी निशाने पर लिया था. अनुराग ठाकुर ने कहा था कि कांग्रेस, चीन और न्यूज क्लिक एक ही गर्भनाल का हिस्सा हैं. साथ ही कहा था कि राहुल गांधी की नकली मोहब्बत की दुकान में चीनी सामान साफ दिखाई दे रहा है. चीन के लिए उनका प्यार भी दिख रहा है.

विदेशों से हुई थी फंडिंग

बता दें कि न्यूज क्लिक के ऊपर विदेशी फंडिंग का मामला दर्ज हुआ था. बीजेपी ने चीन का साथ देकर भारत में माहौल खराब करने का आरोप लगाया था. दिल्ली पुलिस की छापेमारी से पहले ईडी ने भी रेड की थी. जिसमें ईडी ने कहा था कि न्यूज क्लिक को विदेशों से करीब 38 करोड़ रुपये की फंडिंग हुई थी. जिसे कुछ पत्रकारों में शेयर किया गया था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital