देश

दिल्ली एमसीडी में चले लात-घूंसों के बाद अब पोस्टर वार, BJP ने केजरीवाल को बताया निर्देशक, तो आतिशी को खलनायिका

Delhi: दिल्ली के एमसीडी सदन में कल का दिन बेहद ही हंगामा भरा रहा. पार्षदों की आपसी मारपीट और विवाद के चलते BJP और AAP दोनों ही पार्टियों के पार्षद जख्मी हो गए. सदन में हुए स्टेंडिंग कमेटी के चुनाव के बाद धीरे-धीरे सदन का माहौल खराब होने लगा. इसके बाद BJP और AAP दोनों के पार्षद इस कदर आपस में भिड़े की सदन अखाड़ा बन गया.

भाजपा ने जारी किया फिल्मी पोस्टर

इस पूरी घटना के बाद बीजेपी ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट से एक पोस्टर जारी किया है. पोस्टर में आम आदमी पार्टी की आतिशी मार्लेना को इस मारपीट का जिम्मेदार ठहराया गया है. ट्विटर पर  बीजेपी ने आतिशी की तस्वीर वाला पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है कि, ‘आप की खलनायिका, जिसने एमसीडी हाउस में बवाल कराया.’

फिल्मी पोस्टर में डायरेक्टर बने अरविंद केजरीवाल

फिल्मी पोस्टर जैसे डिजाईन किए गए इस पोस्टर में इसे ‘खल-नायिका’ नाम देते हुए अरविंद केजरीवाल कृत लिखा गया है. वहीं एक ओर लिखा गया है 2023 की सबको चौंका देने वाली नौटंकी. पोस्टर में आतिशी के अलावा दो अन्य लोग भी हैं. इस मामले में पुलिस का कहना है कि BJP और AAP ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी. हालांकि कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई थी.

इसे भी पढ़ें: ‘UP में का बा’ पर सीएम योगी का जवाब- ‘यूपी में बाबा बा न…’ इशारों-इशारों में अखिलेश पर कसा तंज

इसलिए हुआ हंगामा

मेयर शैली ओबेरॉय ने 6 सदस्यीय प्रमुख नगरपालिका समिति के चुनाव में एक वोट को अवैध घोषित कर दिया था. जिसके बाद भाजपा और आप सदस्य एक दूसरे पर टूट पड़े. लात, घूंसे और धक्का-मुक्की कर एक दूसरे को नुकसान पहुंचाया. भाजपा और आप दोनों ही पार्टियों की महिला पार्षद एक-दूसरे को मारती नजर आईं.

दोनों ने ही इस घटना के लिए एक-दूसरे पर आरोप लगाया है. सदन के अंदर के एक वीडियो में दिख रहा है कि पार्षद एक-दूसरे पर पानी की बोतलें और सेब फेंक रहे हैं. वहीं महिला पार्षद भी एक-दूसरे को मारती दिख रही हैं. भाजपा के कुछ पार्षदों ने ‘तानाशाही नहीं चलेगी’ जैसे नारों वाले पोस्टर भी सदन में दिखाए और कुछ पार्षद कुर्ते फाड़ते भी नजर आ रहे हैं.

Rohit Rai

Recent Posts

Aaj Ka Rashifal: बुधवार को राजयोग से बदल जाएगी ग्रहों की चाल, धनु और कुंभ समेत किसे मिलेगा मनचाहा लाभ?

Aaj Ka Rashifal: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को बुधादित्य, लक्ष्मीनारायण और मालव्य जैसे शुभ योग…

1 minute ago

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

8 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

8 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

8 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

9 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

10 hours ago