देश

Bihar: “नीतीश बाबू को हर तीन महीने पर पीएम का सपना आता है, सत्ता पाने के लिए कांग्रेस और RJD की शरण में गए”, अमित शाह ने बोला हमला

Amit Shah in Champaran: बिहार के चंपारण में केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी नेता अमित शाह एक रैली को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने सीएम नीतीश (CM Nitish Kumar) कुमार और बिहार सरकार पर जमकर हमला बोला. गृह मंत्री शाह ने कहा “सत्ता के लिए नीतीश कुमार जंगलराज वालों के साथ बैठ गए. उनके लिए बीजेपी के रास्ते अब बंद हैं. हमारा सपना था नीतीश को सीएम बनाने का हमने बनाया, पर नीतीश बाबू को हर तीन महीने पर पीएम का सपना आता है.”

अमित शाह ने कहा कि बिहार में आज जो जंगल राज चल रहा है उससे मुक्ति पाने का एकमात्र रास्ता, 2024 में बीजेपी की सरकार बनाकर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है.

‘सत्ता पाने के लिए लालू प्रसाद की गोदी में बैठ गए’

गृह मंत्री ने नीतीश पर हमला बोलते हुए कहा कि नीतीश बाबू आप प्रधानमंत्री बनने के लिए विकासवादी से अवसरवादी बने, कांग्रेस और RJD के शरण में गए. नीतीश बाबू की प्रधानमंत्री बनने की महत्वाकांक्षा ने बिहार का बंटाधार कर दिया है. सत्ता के लिए वह लालू प्रसाद की गोदी में बैठ गए. सोनिया गांधी के चरणों में लोट गए. नीतीश कुमार बहुत आया राम गया राम कर लिए. अब नीतीश बाबू के लिए बीजेपी का दरवाज़ा हमेशा के लिए बंद हो गया है.

यह भी पढ़ें-     UP: “शर्म तो तुम्हें करनी चाहिए, जो अपने बाप का सम्मान नहीं कर सके…” जब सदन में अखिलेश पर गुस्से में लाल हुए CM योगी

‘बिहार में फिर से अपराध चरम पर पहुंचा’

बिहार सरकार पर शाह ने निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में अपराध फिर से चरम पर जा रहा है. हत्या, अपहरण, डकैती के मामले रोज आ रहे हैं, बोलने वाले पत्रकारों की हत्या चालु हो गई है. PFI जैसे संगठन बिहार में अपनी पैठ बना रहे थे, नीतीश बाबू चुप थे. मोदी ने PFI पर बैन लगाकर पूरे देश को सुरक्षित करने का काम किया है. ये लालटेन से जो लौ उठी है उसमें पूरा बिहार धधक रहा है. अब नीतीश बाबू में तो हिम्मत नहीं है कि वो लालटेन की लौ को बुझाएं. मगर मैं बिहार की जनता को कहने आया हूं कि इस बार ऐसा सबक सिखाइए कि बिहार में दल बदलने वाले चुप हो जाए.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

‘आप किसी को भी ब्लैकमेलर नहीं कह सकते’, निशिकांत दुबे केस में घिरे महुआ मोइत्रा और सुभाष गर्ग

निशिकांत दुबे मानहानि केस में दिल्ली हाई कोर्ट की सख्ती के बाद TMC सांसद महुआ…

7 hours ago

विज्ञान और तकनीक पर पीएम मोदी का बड़ा बयान: ‘लैब से निकलकर आम आदमी तक पहुंचे तकनीक का फायदा’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में 'इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव-2026' का उद्घाटन…

7 hours ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हो रहा भारत, राजगीर में ऐतिहासिक भारत-न्यूजीलैंड रग्बी सीरीज का समापन

राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी सीरीज का समापन हुआ. केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे…

7 hours ago

क्या बाजार में लौटने वाला है 1000 रुपये का नया नोट, जानें सरकार ने क्या कहा?

सोशल मीडिया पर 1000 रुपये के नए नोट के वायरल दावों को PIB ने फर्जी…

8 hours ago

‘जिन मस्जिदों को नुकसान पहुंचा रहे हो, वो फिर आबाद होंगी’, मौलाना अरशद मदनी ने सरकार पर क्या कहा?

मौलाना अरशद मदनी के नए बयान ने फिर चर्चा छेड़ दी है. मस्जिदों, इस्लाम, मदरसों…

8 hours ago

20 किमी के दायरे में रहने वालों को राहत, केंद्र सरकार लाई नया सालाना टोल पास, 1 नवंबर से होगा लागू

Annual Toll Pass: केंद्र सरकार ने नेशनल हाईवे टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे…

9 hours ago