देश

Congress Adhiveshan: “देश के लिए चुनौतीपूर्ण समय है, PM मोदी और BJP ने हर संस्थान पर कब्जा कर रखा है”, सोनिया गांधी ने बोला हमला

Congress Adhiveshan: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस का 85वां राष्ट्रीय महाधिवेशन चल रहा है. कांग्रेस अधिवेशन में सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई बड़े नेता यहां मौजूद रहे. इस दौरान कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बीजेपी और आरएसएस (RSS) पर निशाना साधते हुए कई बातें कहीं. उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा उनकी सियासी पारी का अंत हो सकता है.

कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि “2004 और 2009 में हमारी जीत के साथ-साथ डॉ. मनमोहन सिंह के कुशल नेतृत्व ने मुझे व्यक्तिगत संतुष्टि दी, लेकिन मुझे सबसे ज्यादा खुशी इस बात की है कि मेरी पारी भारत जोड़ो यात्रा के साथ समाप्त हुई, जो कांग्रेस के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुई.”

बीजेपी और RSS पर बोला हमला

कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बीजेपी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि “यह विशेष रूप से देश के लिए एक चुनौतीपूर्ण समय है, क्योंकि पीएम मोदी और बीजेपी ने हर एक संस्थान पर लगातार कब्जा कर रखा है. यह किसी भी विरोध की आवाज को निर्दयतापूर्वक खामोश कर देता है. हम में से प्रत्येक की पार्टी और देश के प्रति विशेष जिम्मेदारी है. उन्होंने आगे बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि आज देश और कांग्रेस के लिए चुनौती भरा समय है. दलितों, अल्पसंख्यकों, महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहा है और सरकार कुछ उद्योगपतियों का साथ दे रही है.

यह भी पढ़ें-    Bihar: “नीतीश बाबू को हर तीन महीने पर पीएम का सपना आता है, सत्ता पाने के लिए कांग्रेस और RJD की शरण में गए”, अमित शाह ने बोला हमला

‘कांग्रेस ने लोकतंत्र को मजबूत किया है’

सोनिया गांधी ने कहा कि कांग्रेस एक राजनीतिक पार्टी ही नहीं बल्कि हम एक वाहन है जिसके द्वारा लोग समानता, स्वतंत्रता और न्याय के लिए लड़ते हैं. हम लोगों की आवाज को आगे बढ़ाते हैं, लोगों के सपने पूरे करते हैं. हमारा रास्ता आसान नहीं है लेकिन हम जरूर जीतेंगे. कांग्रेस ने लोकतंत्र को मजबूत किया. राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर उन्होंने कहा- उन्होंने मुश्किल यात्रा को मुमकिन किया है. इसने जनता के साथ कांग्रेस का रिश्ता मजबूत किया है. कांग्रेस ने कमर कस ली है कि देश बचाने के लिए लड़ाई लड़ेंगे. कांग्रेस देश के हितों क लिए लड़ाई लड़ेगी.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

7 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

7 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

8 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

8 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

9 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

9 hours ago