Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Adani Group के खिलाफ कार्रवाई में शामिल अमेरिकी जज देंगे पद से इस्तीफा

US Attorney Breon Peace to resign: अमेरिकी अटॉर्नी ब्रायन पीस के कार्यालय ने बीते नवंबर महीने में अडानी समूह पर भारतीय सरकार के ठेके पाने के लिए रिश्वतखोरी की योजना को छिपाकर अमेरिकी निवेशकों को धोखा देने का आरोप लगाया था.

अमेरिकी अटॉर्नी ब्रायन पीस.

US Attorney Breon Peace to resign: अडानी समूह (Adani Group) के खिलाफ आरोपों में शामिल अमेरिकी अटॉर्नी ब्रायन पीस राष्ट्रपति के रूप में डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के पदभार संभालने से पहले इस्तीफा देने वाले हैं. पीस ने ही अडानी ग्रीन एनर्जी और उसके अधिकारियों पर रिश्वतखोरी के आरोप लगाए थे. पीस को राष्ट्रपति जो बाइडेन ने नियुक्त किया था.

यूनाइटेड स्टेट्स अटॉर्नी ऑफिस की ओर से जारी एक प्रेस रिलीज में कहा गया है कि पीस 10 जनवरी 2025 को न्यूयॉर्क के पूर्वी जिले के लिए यूनाइटेड स्टेट्स अटॉर्नी के पद से इस्तीफा देंगे. यह भी कहा गया कि फर्स्ट असिस्टेंट यूनाइटेड स्टेट्स अटॉर्नी कैरोलिन पोकोर्नी (Carolyn Pokorny), पीस के जाने के बाद न्यूयॉर्क के पूर्वी जिले के लिए कार्यवाहक यूनाइटेड स्टेट्स अटॉर्नी की भूमिका संभालेंगी.

ब्रायन पीस ने क्या कहा

इस घटनाक्रम को लेकर ब्रायन पीस ने कहा, ‘यूनाइटेड स्टेट्स अटॉर्नी के रूप में सेवा करना, इस महान जिले के 80 से अधिक निवासियों को नुकसान से बचाने, कानून के शासन को बनाए रखने और सभी लोगों के लिए नागरिक अधिकारों और सम्मान को बढ़ावा देने में सबसे आगे रहना मेरे लिए जीवन भर का सम्मान रहा है. यूनाइटेड स्टेट्स अटॉर्नी के रूप में मुझे एक ऐसे जिले में सार्वजनिक सेवा और नेतृत्व के लिए बुलाए जाने का अनूठा पुरस्कृत अनुभव मिला है, जो विभिन्न पृष्ठभूमि और जीवन के अनुभवों वाले लोगों से भरा हुआ है – फिर भी मानवता का एक साझा बंधन साझा करता है.’

अडानी समूह ने आरोपों से इनकार किया था

पीस के कार्यालय ने बीते नवंबर महीने में अडानी समूह पर भारतीय सरकार के ठेके पाने के लिए रिश्वतखोरी की योजना को छिपाकर अमेरिकी निवेशकों को धोखा देने का आरोप लगाया था, हालांकि, अडानी समूह ने आरोपों को ‘निराधार’ बताकर खारिज कर दिया. फिर 30 नवंबर को गौतम अडानी ने आरोपों का जवाब दिया और कहा कि अमेरिकी न्याय विभाग से जुड़ा कानूनी मामला एक चुनौती है, जिसका सामना समूह ने ‘पहली बार नहीं’ किया है.

राजस्थान के जयपुर में 51वें रत्न एवं आभूषण पुरस्कारों में बोलते हुए गौतम अडानी ने कहा था, ‘मैं आपको यही बता सकता हूं कि हर हमला हमें मजबूत बनाता है और हर बाधा एक अधिक फ्लेक्सिबल अडानी समूह के लिए एक कदम बन जाती है.’

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital