देश

UP के विधायक पर लगा रेप का आरोप, पीड़िता ब्यूटीशियन बोली- फीस के बदले चुकानी पड़ी कीमत, कथित ऑडियो-वीडियो वायरल

Prayagraj: प्रयागराज से बीजेपी (BJP) के एक विधायक पर एक युवती ने शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है. जैसे ही ये मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यूपी की राजनीति में चर्चा का विषय बन गया है. युवती ने प्रयागराज (Prayagraj) के करछना से विधायक पीयूष रंजन निषाद (MLA Piyush Ranjan Nishad) पर यह गंभीर आरोप लगाया गया है. वायरल हो रहे शिकायती पत्र के मुताबिक, आरोप लगाने वाली पीड़िता ब्यूटी पार्लर चलाती है. इतना ही नहीं, सूत्रों के मुताबिक, पीड़िता ने अधिकारियों को पत्र भेजकर अपनी शिकायत दर्ज कराई है. मामले में युवती द्वारा सीएम विंडो पर भी शिकायत दर्ज कराने की बात कही जा रही है.

विधायक पर पीड़िता के आरोप

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोप लगाने वाली युवती पेशे से ब्यूटीशियन है और प्रयागराज (Prayagraj) के नैनी इलाके में रहती है. अपने शिकायती पत्र में आरोप लगाते हुए उसका कहना है कि “बीते साल 5 सितंबर 2022 को वह अपने पेशे से जुड़े एक कोर्स को करने के लिए लखनऊ (Lucknow) गई थी. इसी दौरान मदद के लिए अपनी एक सहेली को लेकर विधायक (MLA) के पास गई.” युवती ने विधायक पर नशा कराकर यौन शोषण का आरोप लगाया है. उसका कहना है, “विधायक पीयूष रंजन निषाद ने कोल्ड ड्रिंक में कोई नशीला पदार्थ मिलाकर देने के बाद मेरा यौन शोषण किया.” युवती का कहना है कि विधायक ने उसकी जिंदगी से खिलवाड़ किया है.

कथित वीडियो और ऑडियो वायरल

सोशल मीडिया पर इसी मामले से जुड़ा एक तीन सकेंड का वीडियो भी वायरल हो रहा है. जिसमें दावा किया जा रहा है कि न्यूड दिखने वाला व्यक्ति करछना के कथित विधायक हैं, जिनपर पीड़िता ने आरोप लगाया है. इसके आलावा पीड़िता और विधायक के बीच कथित बातचीत से जुड़ा तीन ऑडियो भी वायरल हो रहा है. ऑडियो में पीड़िता और कथित विधायक के बीच जिस तरह से बात हो रही है उससे लग रहा है कि विधायक पीड़िता को अच्छी तरह से जानते हैं.

विधायक ने दिया था फ्लैट

तमाम मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विधायक ने युवती को पैसे से लेकर रिहाईश तक का इंतजाम किया था. खुद युवती का कथित तौर पर आरोप है, “ब्यूटिशियन से जुड़े कोर्स में एडमिशन के लिए विधायक ने 60 हजार रुपये का शुल्क भी भरा था. इसके अलावा लखनऊ में रहने के लिए किराये पर एक फ्लैट लेकर भी युवती को दिया था.” युवती ने आरोप लगाया है कि कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर देने के बाद विधायक ने दो दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म किया. इसके बाद विधायक पीयूष रंजन (MLA Piyush Ranjan Nishad) ने उसके इंस्टीट्यूट से उस कोर्स की डिग्री दिलाने के बाद उसे अपनी गाड़ी और ड्राइवर के साथ वापस प्रयागराज भेज दिया.

ये भी पढ़ें: Atiq Ahmed: अपहरण के एक और मामले में माफिया अतीक अहमद और उसके बेटे पर आरोप तय, जल्द सजा सुना सकती है CBI कोर्ट

विधायक ने दी मामले पर अपनी सफाई

युवती द्वारा लगाए दुष्कर्म के इन आरोपों पर विधायक ने खुद आगे आते हुए सफाई दी है. आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए पीयूष रंजन निषाद (MLA Piyush Ranjan Nishad) ने इसे विरोधियों की साजिश बताया है.

(नोट- भारत एक्सप्रेस के पास इस न्यूज से संबंधित कथित ऑडियो और वीडियो उपब्लध है. सामाजिक मार्यादाओं को ध्यान में रखते हुए दिखा नहीं सकते)

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

रेलवे की 1 अक्टूबर से खास चेकिंग, टिकट के साथ ये दस्तावेज रखना होगा जरूरी

Railway Ticket Checking: रेलवे 1 अक्टूबर से विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाएगा. कंसेशन, रिजर्वेशन कोटा,…

9 minutes ago

अक्टूबर में पूरे 16 दिन बैंक रहेंगे बंद! घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की यह पूरी लिस्ट

अक्टूबर के महीने में त्योहारों की शुरुआत के साथ ही बैंकों में कई छुट्टियां रहेंगी.…

27 minutes ago

IAS छोड़ राजनीति में उतरीं दिव्या मित्तल, वीडियो जारी कर किया बड़ा ऐलान, इस पार्टी में होगी शामिल?

पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने राजनीति में उतरने का ऐलान किया है. उन्होंने वीडियो…

49 minutes ago

Himachal Pradesh: हाई कोर्ट में निकली सरकारी नौकरी, 27 अक्टूबर तक करें आवेदन

Himachal Pradesh High Court Recruitment: हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने कोर्ट लाइब्रेरियन, चपरासी, माली और…

53 minutes ago

‘Rise and Fall 2’ में होगी सिवेत तोमर की वापसी? सहवाग की लगेगी ‘अदालत’, घरवालों के वोट पर टिका फैसला

रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल सीजन 2' में सिवेत तोमर और शहजाद पूनावाला के बीच…

1 hour ago