आरोपी मो. मुजफ्फर (फोटो सोशल मीडिया)
Prayagraj: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में गो तस्करी के एक पुराने मामले में पुलिस ने सपा के ब्लॉक प्रमुख मो. मुजफ्फर को गिरफ्तार कर लिया है. चौंकाने वाली बात ये है कि पुलिस से बचने के लिए मो. मुजफ्फर ने बुर्का पहन रखा था, लेकिन पुलिस को शक हुआ और महिला सिपाही से बुर्का हटवाया तो पुलिस दंग रह गई. दूसरी ओर ब्लॉक प्रमुख की गिरफ्तारी की खबर सामने आने के बाद ही उसके समर्थकों के बीच खलबली मच गई और फिर बड़ी संख्या में समर्थक थाने पहुंचकर घेराव कर दिया व हंगामा करने लगे, इसके बाद पुलिस ने समर्थकों को पूरी बात बताई और गो तस्करी के एक पुराने मामले में वांटेड होने की जानकारी देते हुए समर्थकों को शांत कराया. वहीं इस पूरे मामले को लेकर मुजफ्फर की बीवी ने तमाम आरोप पुलिस पर लगाए हैं.
सूत्रों के मुताबिक, मो. मुजफ्फर नवाबगंज थाना क्षेत्र के चफरी गांव का रहने वाला है और समाजवादी पार्टी की ओऱ से मौजूदा कौड़िहार का ब्लॉक प्रमुख है. पुलिस के मुताबिक मो. मुजफ्फर पर प्रयागराज के साथ ही कौशांबी, चंदौली, वाराणसी, प्रतापगढ़, भदोही, चित्रकूट, फतेहपुर और बांदा में 36 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज है. पुलिस उसे गो तस्करी के एक मामले में काफी वक्त से तलाश कर रही थी. वह इस मामले में फरार चल रहा था. इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि शनिवार को मुजफ्फर एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए बमरौली के प्रयाग गेस्ट हाउस में आने वाला है. सूचना कन्फर्म करने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो गिरफ्तारी से बचने के लिए मुजफ्फर ने महिलाओं का बुर्का पहन लिया और बचने के लिए महिलाओं की भीड़ में शामिल हो गया और पुलिस को चकमा देने की कोशिश करने लगा. बावजूद इसके पुलिस को चकमा नहीं दे सका. पुलिस को उसके हाव-भाव से शक हो गया और फिर जैसे ही महिला कांस्टेबल ने बुर्का हटाया उसके पीछे सफ़ेद पोशाक में मुजफ्फर को देखकर चौंक गई. फिर पुलिस उसे तत्काल गिरफ्तार कर थाने ले आई. सोरांव पुलिस ने पूरामुफ्ती क्षेत्र के बमरौली के प्रयाग गेस्ट हाउस से मुजफ्फर की गिरफ्तारी की है.
ये भी पढ़ें- Deoria Murder Case: “राजनीति न करें अखिलेश, दुबे परिवार से भी मिलें”, रवि किशन ने साधा निशाना
बता दें कि मो. मुजफ्फर पर गो तस्करी के अवैध कारोबार से करोड़ों की संपत्ति बनाने का आरोप है. इस मामले में प्रयागराज पुलिस उसके ऊपर पहले ही गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई कर चुकी है और उसकी करोड़ों की संपत्ति को भी कुर्क किया जा चुका है.
दूसरी ओर ब्लॉक प्रमुख मो. मुजफ्फर की पत्नी शायबा बानो ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए मीडिया को बताया है कि रात करीब साढ़े 10 बजे, बमरौली मोड़ के प्रयाग गेस्ट हाउस में उसके शौहर एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे. पुलिस वहां से उनको जबरन गिरफ्तार कर लाई है और इसका कारण पूछने पर कुछ भी नहीं बता रही है. इसी के साथ पत्नी ने बताया कि उसके पति पर जो केस थे उन सभी में उन्हें हाईकोर्ट से जमानत मिल चुकी है. शायबा ने ये भी आरोप लगाया है कि पति की गिरफ्तारी के बाद हम लोग बमरौली पुलिस चौकी गए, लेकिन पुलिस ने ये नहीं बताया कि गिरफ्तार करने के बाद मो. मुजफ्फर को कहां रखा गया है. शायबा ने आगे कहा कि पुलिस उनको गुमराह कर रही है और कभी धूमनगंज थाने में रखने की बात कहती है तो कभी पूरामुफ्ती थाने में रखने की. हम लोग रात भर थानों का चक्कर काटते रहे, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली है. यहां तक की पुलिस ने उनके पति को गिरफ्तार करने के बाद गेस्ट हाउस में लगे सीसीटीवी कैमरों को तोड़ दिया और उसका डीवीआर लेकर चली गई है. शायबा ने ये भी आरोप लगाया है कि उनके पति सपा से कौड़िहार ब्लॉक प्रमुख है. इसलिए उनको राजनीतिक षड्यंत्र के तहत फंसाया जा रहा है औऱ उनके साथ ही पूरे परिवार को परेशान किया जा रहा है.
-भारत एक्सप्रेस
Gold Silver Price Today: धनतेरस पर सोने और चांदी के दामों में फिर से तेजी…
धनतेरस के पावन अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से सभी देशवासियों को धनतेरस की शुभकामनाएं दी हैं. पीएम…
Bengaluru Cab Driver Killer: बेंगलुरु में एक कैब ड्राइवर पर पत्नी समेत ससुराल के सात…
Mamta Kafle Bhatt Murder Case: अमेरिका के वर्जीनिया में ममता काफले भट्ट की गुमशुदगी का…
Gold on Dhanteras: धनतेरस से पहले सोने की कीमतों में फिर तेजी आने लगी है.…