देश

Lok Sabha Election-2023: कश्यप-निषाद समाज को लेकर सपा ने बनाया मास्टर प्लान, हर जिले में होगा सम्मेलन, OBC विंग को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

Lok Sabha Election-2023: आने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारी में जुटे हैं और जातियों को साधने के लिए सम्मेलन करने में जुटे हैं. इस बार यूपी में लोकसभा की सभी 80 सीटों पर जीत दर्ज करने का दावा करने वाली समाजवादी पार्टी भी लगातार सम्पर्क अभियान चला रही है तो वहीं सपा प्रमुख अखिलेश यादव जिलेवार बैठकें और कार्यशाला करने में जुटे हैं. इसी बीच खबर सामने आ रही है कि अब उन्होंने कश्यप-निषाद समाज को लेकर नई रणनीति बनाई है और पूरे फोकस के साथ इन जातियों को अपनी ओर आकर्षित करने का प्लान बनाया है. इसको लेकर सपा अब हर जिले में सजातीय समाज के बीच सम्मेलन करने की तैयारी में जुट गई है. इस अभियान को लेकर पार्टी पदाधिकारियों के बीच क्षेत्रवार जिम्मेदारियां भी बांटी जा रही हैं.

13 अक्टूबर को अखिलेश ने मांगा था सपोर्ट

बता दें कि 13 अक्टूबर को अखिलेश यादव ने कश्यप, धीमर, निषाद, कहार, मझवार, रैकवार व तुरहा सहित रोटी-बेटी का रिश्ता रखने वाली कई जातियों के प्रमुख प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर लंबी बातचीत की थी और जातीय जनगणना सहित कई मुद्दों पर उनके विचार जाने थे और उनकी जरुरतों के बारे में भी जानकारी हासिल की थी. इसी के साथ अखिलेश ने उनको भरोसा दिया कि अगर केंद्र की सत्ता में प्रभावी भूमिका में सपा आती है तो आरक्षण संबंधी उनकी मांगों को ईमानदारी से पूरा करने का प्रयास करेंगे. अखिलेश ने ये भी कहा था कि केंद्र की सत्ता में सपा को प्रभावी स्थिति में आने के लिए कश्यप-निषाद समाज के प्रमुख प्रतिनिधियों को अभी से जनाधार बढ़ाने के लिए सपा का सहयोग करना होगा.

ये भी पढ़ें- UP Politics: “जिन्ना की वजह से नहीं हुआ भारत-पाकिस्तान का बंटवारा…”, स्वामी प्रसाद मौर्य का एक और विवादित बयान, जानें किस पर लगाया आरोप

ओबीसी विंग को सौंपी गई है जिम्मेदारी

अखिलेश यादव ने सपा की ओबीसी विंग को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है और प्रदेश के तमाम हिस्सों में कश्यप-निषाद समाज के साथ हुई घटनाएं खासतौर पर बस्ती, बरेली और एटा में जो घटनाएं हुई हैं. उन मुद्दों को लेकर हर जिले व मंडल में जाने के लिए निर्देश हैं. इसी के साथ सजातीय सम्मेलन करने के लिए कहा गया है. इस सम्मेलन में कश्यप-निषाद जातियों को बताना है कि फूलन देवी को सांसद बनाने का काम सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने ही किया था. इसी के साथ उनके अधिकारों को सपा दिलाएगी ये भी भरोसा दिलाना है. इसके साथ ही सपा अपने अभियान में कश्यप-निषाद जातियों की जातीय जनगणना कराने की बात भी कर रही है और कह रही है कि सपा के सत्ता में लौटते ही जातीय जनगणना कराई जाएगी. सपा ये भी बता रही है कि भाजपा जातीय जनगणना के समर्थन में नहीं है और जातीय जनगणना से ही हर जाति की आबादी के अनुपात में भागीदारी सुनिश्चित होगी. तो वहीं इस पूरे अभियान को लेकर सपा के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राजपाल कश्यप ने मीडिया को बताया कि हम इन मुद्दों को लेकर योजनाबद्ध तरीके से कश्यप-निषाद समाज के बीच जा रहे हैं और उनके हक और अधिकार को दिलाने की बात कर रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

3 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

4 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

4 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

5 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

6 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

6 hours ago