Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Deoria Murder Case: “राजनीति न करें अखिलेश, दुबे परिवार से भी मिलें”, रवि किशन ने साधा निशाना

UP Politics: भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा कि इस घटना में दुबे परिवार खत्म हो गया. एक बच्चे के सिर से उसके माता-पिता का साया एक साथ उठ गया.

ravi kishan

रवि किशन-फोटो सोशल मीडिया

Rakesh Kumar Edited by Rakesh Kumar

Deoria Murder Case: उत्तर प्रदेश के देवरिया हत्याकांड मामले में राजनीति जारी है. अब इस मामले को यादव बनाम ब्राह्मण किया जा रहा है.  इस बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी हत्याकांड के पीड़ितों से मिलने के लिए 16 अक्टूबर को देवरिया जा रहे हैं. जानकारी सामने आ रही है कि वह केवल यादव परिवार से ही मिलेंगे. ऐसे में भाजपा सांसद रवि किशन ने अखिलेश यादव पर हमला बोला है और कहा है, “इस घटना को लेकर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए.” बीजेपी सांसद ने कहा है कि अखिलेश यादव के यहां आने में कोई दिक्कत नहीं है. सभी को आना चाहिए, लेकिन जब यादव समुदाय से मिलने जा रहे हैं तो उन्हें दुबे परिवार से भी मिलना चाहिए.

भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा कि इस घटना में दुबे परिवार खत्म हो गया. एक बच्चे के सिर से उसके माता-पिता का साया एक साथ उठ गया. सत्य प्रकाश दुबे के परिवार में अगर उनका बड़ा बेटा बाहर न गया होता तो शायद वो भी नहीं बचता. अखिलेश को वहां जाकर देखना चाहिए कि कैसे पूरा परिवार खत्म हो गया है.  रवि किशन ने भरोसा जताया है और कहा है कि, मुझे उम्मीद है कि इस बार अखिलेश इस पर राजनीति नहीं करेंगे. उन्होंने कहा कि घटना को लेकर पूरे गांव में गम और दुख का माहौल है. इस घटना को लेकर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए. बता दें कि अखिलेश यादव का 16 अक्टूबर को देवरिया जिले के फतेहपुर गांव जाने का प्लान है और जानकारी सामने आई है कि वह पीड़ित परिवार से मिलेंगे. इसको लेकर जिला प्रशासन भी तैयारी में जुट गया है.

ये भी पढ़ें- Watch: बिना हेलमेट पहने अधीर रंजन चौधरी ने चलाई बाइक, नेटिजन्स ने घेरा तो दिया उलूल जुलूल तर्क

गौरतलब है कि 2 अक्टूबर को जमीन के विवाद में देवरिया के फतेहपुर गांव में प्रेम चंद यादव की मौत हुई और फिर यादव पक्ष के लोगों ने सत्य प्रकाश दुबे और उनकी पत्नी के साथ ही उनके तीन बच्चों की बेरहमी से हत्या कर दी थी. इस पूरे मामले में पुलिस जांच में जुटी है और हमलावरों को तलाश रही है. 21 आरोपियों को गिरफ्तारी इस मामले में की जा चुकी है. वहीं सत्य प्रकाश दुबे के बेटे देवेश ने प्रेम चंद यादव सहित कई हमलावरों के घरों को बुलडोजर से गिराने की मांग की है और हत्यारोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital