भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में हो रहा बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच ऐतिहासिक बन गया है. इस मैच ने 1936/37 में ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच हुए टेस्ट मैच के दौरान दर्शकों की उपस्थिति का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.
इस बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के चौथे टेस्ट मैच में अब तक पांच दिन के खेल में 3,51,104 दर्शक स्टेडियम में पहुंचे हैं, जो ऑस्ट्रेलिया में आयोजित किसी भी टेस्ट मैच में अब तक की सबसे बड़ी संख्या है. इससे पहले, 1936/37 में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेले गए मैच में कुल 3,50,534 दर्शक स्टेडियम आए थे.
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “मेलबर्न, आपका धन्यवाद. एक नया ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट रिकॉर्ड, एक एमसीजी रिकॉर्ड और इतिहास रच दिया गया है.”
इस ऐतिहासिक टेस्ट मैच के पहले दिन 87,242 दर्शकों ने स्टेडियम में मैच का आनंद लिया, जो बॉक्सिंग डे टेस्ट के इतिहास में एक दिन के खेल के लिए सबसे बड़ी संख्या है. तीसरे दिन 83,073 दर्शक मैदान पर आए, जो उस दिन के लिए नया रिकॉर्ड है. इस भारी भीड़ को संभालने में स्टाफ को काफी मेहनत करनी पड़ी.
भारत से आए फैंस की संख्या ने स्टेडियम को एक उत्सव जैसा माहौल बना दिया है. इससे पहले, 2013/14 की एशेज सीरीज के दौरान बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए सबसे ज्यादा दर्शकों का रिकॉर्ड था, जब कुल 2,71,865 लोग मैदान में आए थे. इस टेस्ट मैच के हर दिन में दर्शकों की बढ़ती संख्या ने इसे ऐतिहासिक बना दिया है.
मैच के पांचवे दिन भारत को जीत के लिए 340 रनों का लक्ष्य मिला है. अब तक भारत ने 5वें दिन के दूसरे सेशन में 3 विकेट के नुकसान पर 112 रन बनाए हैं. भारतीय बल्लेबाज ड्रॉ की ओर ध्यान केंद्रित करते हुए बल्लेबाजी कर रहे हैं.
हालांकि, भारत के स्टार बल्लेबाज एक बार फिर से योगदान देने में नाकाम रहे. कप्तान रोहित शर्मा, केएल राहुल और विराट कोहली सस्ते में आउट हो गए. रोहित शर्मा सिर्फ 9 रन बनाकर पैट कमिंस का शिकार हुए, जबकि केएल राहुल खाता भी नहीं खोल पाए और उन्हें मेजबान कप्तान ने आउट किया. विराट कोहली भी 5 रन बनाकर मिशेल स्टार्क का शिकार बने.
इसे भी पढ़ें- मुझे पता है कि कुछ लोगों को मेरे ऊपर विश्वास नहीं था: नितीश कुमार रेड्डी
-भारत एक्सप्रेस
Delhi Metro Diwali Timings: दिवाली के मौके पर दिल्ली मेट्रो का टाइमटेबल बदल गया है.…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धनतेरस के मौके पर पूर्व भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव, उनकी…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को उत्तराखंड के स्थापना दिवस के अवसर पर…
धनतेरस 2026 का पर्व 6 नवंबर को मनाया जा रहा है. इस दिन भगवान धन्वंतरि,…
धनतेरस 2026 पर सोना, चांदी, बर्तन, झाड़ू या साबुत धनिया खरीदने के बाद क्या करना…
Notice Movie Review: अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया करीब 39 साल बाद फिल्म 'Notice' में…