देश

राजभर के विधायक पर PWD ठेकेदार ने लगाया कमीशन का आरोप, यूपी पुलिस से की शिकायत, जानिए क्या है मामला

UP Politics: लोकसभा चुनाव-2024 की तैयारी में जुटे सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर फिलहाल विवादोम में घिरते नजर आ रहे हैं. उनकी पार्टी के जखनिया से विधायक बेदी राम पर सड़क निर्माण में कमिशन मांगे जाने का आरोप PWD के ठेकेदार ने लगाया है. इसी के साथ ये भी आरोप लगाया है कि, कमीशन ना देने पर विधायक प्रतिनिधि अपने कुछ लोगों के साथ सड़क निर्माण स्थल पर पहुंचे और मजदूरों के साथ मारपीट और गाली गलौज की है. इस मामले में ठेकेदार ने पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की है. हालांकि इस पूरे मामले में लगे आरोपों का बेदी राम ने खंडन किया है और कहा है कि उन्होंने एक पैसे की भी कमीशन नहीं मांगी है.

ये है पूरा मामला

मीडिया सूत्रों के मुताबिक, गाजीपुर के जखनिया में हथियाराम मठ तक सड़क निर्माण कार्य चल रहा है. इसको लेकर स्थानीय सुभासपा विधायक बेदी राम और उनके प्रतिनिधि द्वारा आरोप लगाया गया है कि वे लगातार ठेकेदार पर कमीशन का दबाव बना रहे हैं और जब कमीशन नहीं दी गई तो अंजाम भुगत लेने की धमकी भी दी गई है. फिलहाल इस मामले में पीडब्ल्यूडी के वन ग्रेड के ठेकेदार युधिष्ठिर राय ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में उनकी शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है. इसी के साथ ही ठेकेदार ने ये भी आरोप लगाया कि, इससे पहले भी विधायक ने कई सड़कों के निर्माण में कमीशन खाई है. ठेकेदार ने कमीशन की रकम बताते हुए कहा है कि, कमीशन करीब दस लाख रुपये के आस-पास होती है. ठेकेदार ने दावा किया कि, जब भी विधायक को कमीशन देने से इनकार किया तब उनके द्वारा रात में सड़क पर डीजल गिरवाकर सड़क को खराब कर दिया गया और बदनाम करने की कोशिश की गई.

ये भी पढ़ें- Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर के लिए 400 KG का ताला बनाने वाले सत्यप्रकाश का हुआ निधन, PM मोदी ने भी की थी तारीफ

बेदी राम ने दी सफाई

इन आरोपों के खिलाफ ओम प्रकाश राजभर के विधायक बेदी राम ने सफाई दी है. सुभासपा विधायक ने प्रेस वार्ता कर पत्रकारों को बताया है कि, ये पूरा मामला फर्जी है और ठेकेदार के सभी आरोप गलत हैं. बेदी राम ने बताया कि, ठेकेदार के द्वारा घटिया सड़क का निर्माण कराया जा रहा था. इसकी जानकारी उन्हें ग्राम प्रधान के माध्यम से मिली थी. इसके बाद उन्होंने अपने प्रतिनिधि को इसकी जांच के लिए भेजा था. खुद को घिरा देखकर ठेकेदार ने उल्टा उनके ऊपर ही आरोप लगा दिया है, ताकि वह खुद को बचा सके. इसी के साथ बेदी राम ने कहा कि, उन्होंने न तो ठेकेदार से एक पैसा लिया है और न ही किसी तरह की कमीशन मांगी है. हम अपने इलाके में बेहतर काम करना चाहते हैं इसलिए ठेकेदार हम पर आरोप लगा रहे हैं. इसकी जांच कराई जाए.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

32 minutes ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

1 hour ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

2 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

2 hours ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

2 hours ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

3 hours ago